मौसम का मिजाज बदला, बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट
रायपुर|पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई शहरों में बारिश देखने को मिली है. अचानक बेमौसम हुई इस बरसात से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है. वनांचल जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही में रविवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई. जिससे पूरे जिले में ठंडक का एहसास होने लगा. आइए जानते है कि आज कैसा रहेगा मौसम?
आज कितना रहेगा तापमान
छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो आज 06/04/2026 को तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई इलाकों गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है|
किसानों के लिए लाभदायक
वहीं बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश का ग्रामीण इलाकों में भी इस बारिश का व्यापक असर देखने को मिला. किसानों के लिए यह बारिश काफी लाभकारी मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और आने वाली फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार होंगी.
मौसमी प्रणाली अगले दो दिनों तक सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई से गुजर रही है, जिसके प्रभाव से रात में भी बारिश हो सकती है. यह मौसमी प्रणाली अगले दो दिनों तक सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे सोमवार को भी वर्षा की उम्मीद है|


बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद