विराट कोहली का आगाज, 29 गेंदों में फिफ्टी, स्टेडियम में उत्साह का माहौल
करीब 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में लौटे टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी की है. दिल्ली की अपनी टीम के लिए खेलते हुए विराट ने पहले ही मैच में जबरदस्त शतक जमाकर यादगार वापसी की थी. मगर इतने से ही उनका मन नहीं भरा है और एक बार फिर इस बल्लेबाज ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक जमा दिया. टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेलते हुए कोहली ने सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक जमाकर दिखा दिया कि वो इस फॉर्मेट में फिलहाल पूरे रंग में हैं |
बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में विजय हजारे ट्रॉफी के अपने मुकाबले खेल रही दिल्ली का दूसरा मैच शुक्रवार 26 दिसंबर को गुजरात से था. पिछले मैच में जहां दिल्ली को दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए लक्ष्य का पीछा करना पड़ा था, वहीं इस बार उसे पहले बैटिंग के लिए उतरना पड़ा. पिछले मैच में सिर्फ 101 गेंदों में 131 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले विराट कोहली से इस बार भी बड़ी पारी की उम्मीद थी और दिल्ली के इस दबंग बल्लेबाज ने निराश नहीं किया |
कोहली का 29 गेंदों में अर्धशतक
दिल्ली ने एक बार फिर दूसरे ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था और इसलिए विराट कोहली को बैटिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा. मगर आते ही विराट ने चौके के साथ अपना खाता खोला और फिर तो बाउंड्री की बारिश ही कर दी. एक तरफ से दिल्ली के बल्लेबाज अर्पित राणा एक-एक रन के लिए जूझ रहे थे, वहीं विराट के बल्ले से चौके ही चौके निकल रहे थे. देखते ही देखते कोहली ने सिर्फ 29 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर दिया. ये लिस्ट-ए करियर में विराट का 85वां अर्धशतक था |
बाउंड्री से ही कूट दिए 50 रन
मजेदार बात ये है कि कोहली जब 49 के स्कोर पर थे, तब उन्होंने चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 53 रन पर पहुंचे. इन 53 रन में से 50 रन उन्होंने बाउंड्री से ही बटोर लिए थे. इस वक्त तक वो 11 चौके और 1 छक्का जमा चुके थे. इस तरह कोहली ने पिछले मैच वाला आक्रामक अंदाज ही यहां भी जारी रखा और तूफानी बैटिंग से महफिल लूट ली. हालांकि विराट इस बार शतक नहीं लगा सके और 58 गेंदों में 77 रन की धुआंधार पारी खेलकर आउट हुए | उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर विशाल जायसवाल ने स्टंप आउट करवा दिया. मगर आउट होने से पहले विराट ने ताबड़तोड़ बैटिंग की, जिसमें उन्होंने 13 चौके जमाए और 1 छक्का भी लगाया |


बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद