मतदाताओं से जुड़ने में सांस्कृतिक प्रतीकों का इस्तेमाल
परगना|पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने को भले ही अभी एक महीने बाकी हैं, लेकिन सत्ता की गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इस बार के विधानसभा चुनाव में नेताओं के प्रचार-प्रसार का तरीका भी थोड़ा अलग देखने को मिल रहा है. उत्तर 24 परगना जिले की विधाननगर सीट से भाजपा प्रत्याशी शारद्वत मुखर्जी ने हाथ में मछली लेकर प्रचार-प्रसार किया. खास बात रही कि इन दिनों नवरात्रि भी चल रही है. जब भाजपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल हुआ, तो टीएमसी ने जमकर हमला बोला|
भाजपा प्रत्याशी के इस अनोखे प्रचार-प्रसार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. शारद्वत चुनाव प्रचार के दौरान हाथ में मछली घर से निकले. उन्होंने मछली वाले मामले को लेकर कहा कि हम मछली पकाकर ममता बनर्जी को भी खिलाएंगे और उनके भतीजे को भी भेजेंगे. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि वे काफी दुबले पतले हो गए हैं, उन्हें मछली खिलाने की जरूरत है|
प्रचार के दौरान क्या बोले शारद्वत मुखर्जी?
भाजपा उम्मीदवार शारद्वत मुखर्जी ने प्रचार के दौरान कहा कि ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो मांसाहारियों का जीवन बर्बाद हो जाएगा, लेकिन ममता भूल गईं कि त्रिपुरा में पिछले एक दशक से भाजपा सत्ता में है और वहां पर 95 प्रतिशत बंगाली आबादी है. इसलिए मैंने मछली के साथ अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की है. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाली किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले मछली जरूर खरीदते हैं|
नवरात्रि पर मछली के सवाल पर क्या बोले?
नवरात्रि पर मछली खरीदने वाले सवाल पर शारद्वत मुखर्जी ने कहा कि बंगाल में लोग नवरात्रि के दौरान भी मछली खाते हैं. बंगाल में सभी समुदाय के लोग मांसाहारी हैं. खानपान की आदतें अपनी पसंद पर निर्भर करती हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के बाद अपनी विधानसभा में हिलसा मछली, झींगा और अन्य चीजें बांटेंगे. मांसाहार पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कहा कि हमारी अभी ऐसी कोई योजना नहीं है. फिलहाल, चुनाव प्रचार के इस अनोखे प्रचार को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है|


अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी
गुवाहाटी में मानसून का कहर, जलभराव से लोगों की बढ़ी चिंता
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता
क्या तेल की जंग ने बढ़ाई ईरान-सऊदी दूरी? सामने आई नई थ्योरी