जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
रायपुर : कबीरधाम जिले के विकासखंड सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बंधी में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान कर गांव की तस्वीर बदल दी है। वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे इस गांव में अब हर घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है। ग्राम सभा की सहमति से ग्राम बंधी को “हर घर जल ग्राम” घोषित किया गया है, जो गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
पहले ग्राम बंधी में गर्मी के मौसम के दौरान जल संकट गंभीर रूप ले लेता था। हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चला जाता था और कई जल स्रोत सूख जाते थे। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ता था। पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं, जिससे घरेलू कामकाज और दैनिक दिनचर्या प्रभावित होती थी। कई बार खेती-किसानी और मजदूरी जैसे जरूरी कार्य भी बाधित होते थे। लेकिन जल जीवन मिशन के तहत नलजल योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब ग्राम के प्रत्येक घर में नियमित जल आपूर्ति हो रही है। इससे ग्रामीणों को न केवल पेयजल संकट से राहत मिली है, बल्कि महिलाओं और बच्चों के समय और श्रम की भी बचत हो रही है। अब उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता, जिससे उनका जीवन अधिक सहज और व्यवस्थित हो गया है।
ग्रामवासियों का कहना है कि पहले पानी की समस्या के कारण उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब घर-घर नल से जल पहुंचने के कारण जीवन स्तर में सुधार हुआ है। स्वच्छ पेयजल मिलने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आई है और गांव में स्वच्छता का स्तर बेहतर हुआ है। यह सफलता ग्राम पंचायत, जल एवं स्वच्छता समिति तथा ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना ने ग्राम बंधी की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान कर दिया है। यह गांव अब अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है कि सामूहिक सहभागिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण विकास की नई मिसाल कायम की जा सकती है।


जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
NEET पेपर लीक पर सिंधिया का जवाब, दतिया उपचुनाव में BJP की जीत का किया दावा
वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल
वन विभाग के रेस्क्यू में मिला दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, विशेषज्ञ भी हुए हैरान
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर