अपना घर वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों की शिकारा सैर
भोपाल। अपना घर वृद्ध आश्रम से जुड़े 24 दादा-दादी ने मंगलवार को भोपाल के बोट क्लब में शिकारा बोट की सैर कर यादगार पल बिताए। महापौर मालती राय भी इस अवसर पर बुजुर्गों के साथ मौजूद रहीं और उन्होंने बड़े तालाब की शांत लहरों के बीच शिकारा में सवार होकर दादा-दादी के साथ समय साझा किया। सुबह से ही माहौल उत्साह से भरा रहा। शिकारा बोट पर सवार होते ही बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में उत्सुकता साफ दिखाई दी। अपना घर की संचालक माधुरी मिश्रा ने बताया कि बड़े तालाब के बीच बहती ठंडी हवा और चारों ओर फैली हरियाली ने ऐसा एहसास कराया मानो कश्मीर की वादियां भोपाल में उतर आई हों। इस दौरान दादा-दादी ने तालाब की खूबसूरती का आनंद लिया, एक-दूसरे से बातचीत की और यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। कई बुजुर्गों ने इसे अपने जीवन का खास अनुभव बताया।
महापौर मालती राय ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनके सम्मान, मनोरंजन व सामाजिक जुड़ाव के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से बुजुर्गों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मीयता का भाव बढ़ता है। कार्यक्रम में मौजूद आयोजकों ने बताया कि अपना घर परिवार का उद्देश्य बुजुर्गों को केवल सहारा ही नहीं, बल्कि खुशहाल और सम्मानजनक जीवन देना है। बोट क्लब में हुई यह शिकारा सैर इसी सोच का हिस्सा रही, जिसने दादा-दादी के चेहरे पर खुशी और मन में नई यादें जोड़ दीं।


राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती