राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
भोपाल|मध्य प्रदेश में कल 9 अप्रैल से MSP पर गेहूं खरीदी शुरू हो जाएगी, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों पर ऐसी व्यवस्था की जाय एकि किसान को कोई भी परेशानी नहीं हो, उन्होंने ह्गार्मी को देखते हुए पेयजल और छायादार जगह की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रदेश में होने वाली गेहूं खरीदी को लेकर पूरी सरकार गंभीर है, सरकार के मंत्री सहित सभी विधायक अपने अपन क्षेत्रों पर इसपर निगरानी बनाये हुए हैं, परिवहन व शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है, हमारी सरकार किसानों की हितैषी सरकार है ये किसानों के आशीर्वाद से बनी सरकार है।
गेहूं खरीदी लक्ष्य पूरा करेगी सरकार
कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा मध्य प्रदेश में कल्स ए गेहूं खरीदी हो रही है, किसानों को उस्क्सी उपज का शी मूल्य मिले और उसका समय पर भुगतान भी हो जाये सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने बताया कि पिछली बार 77 लाख टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य था इसबार 78 लाख टन है और सरकार इस लक्ष्य को पूरा करेगी।
कांग्रेस के किसान आंदोलन पर पलटवार
मुझे लगता है कि उनके पास और कोई विशेष काम है नहीं विपक्ष के और अन्य काम भी होते हैं कांग्रेस अपने संगठन पर ध्यान दे प्रदेश में किसानों की चिंता करने की उनको आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही हैं और किसान हित के लिए प्रतिबद्ध है।
सिंहस्थ की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की विशेष निगरानी
शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सिंहस्थ को लेकर सरकार द्वारा कल बैठक बुलाई गई थी मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में बैठक हुई, बैठक में निर्णय लिया गया है कि सिंहस्थ का आयोजन संस्कृति के अनुरूप पूरी भव्यता के साथ हो, सभी विकास कार्य निर्धरिय समयावधि में पूरे हो, मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ से जुड़े कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आयेगी।


सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव