विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद पीएम मोदी का बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब दौरे से लौटने के बाद एक महत्वपूर्ण सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें नेपाल में हो रही हिंसक घटनाओं पर गंभीरता से चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में जारी अस्थिरता, विशेष रूप से युवाओं की मौत पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसे हृदय विदारक बताते हुए कहा कि नेपाल में हुई हिंसा से उनका मन व्यथित है।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब से लौटने पर आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा हुई। नेपाल में हिंसा हृदयविदारक है।
उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का दुःख है कि कई युवाओं ने अपनी जान गंवाई है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं नेपाल के सभी भाइयों और बहनों से विनम्रतापूर्वक शांति का समर्थन करने की अपील करता हूं।
बता दें कि नेपाल में फैले हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वहां की यात्रा स्थगित करने की सलाह दी।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि भारतीय नागरिक तब तक नेपाल न जाएं जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।
अब तक 19 लोगों की गई जान
इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाल की स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को वहां की यात्रा स्थगित करने की सलाह दी जाती है। जो भारतीय नागरिक इस समय नेपाल में हैं, वे अपने आवास पर ही रहें, सड़कों पर न निकलें और पूरी सतर्कता बरतें।
साथ ही मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिक स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों, नेपाल सरकार और भारत के काठमांडू स्थित दूतावास द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में दूतावास के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील भी की गई।


NEET लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश- छात्रों के हित सर्वोपरि
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 देखने से पहले जान लें मैच की टाइमिंग और बाकी जरूरी जानकारी
'मोबाइल बन रहा माता-पिता का विकल्प', सुप्रीम कोर्ट ने बताई समाज की बड़ी चुनौती
जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
सावधान! ATM में मदद मांगना पड़ा भारी, बदमाशों ने कार्ड बदलकर खाली किया खाता
NEET पेपर लीक पर सिंधिया का जवाब, दतिया उपचुनाव में BJP की जीत का किया दावा
बार काउंसिल चुनाव में आखिरी चरण की गिनती जारी, किसके सिर सजेगा ताज?
वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित