अब फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख एयरपोर्ट पर रुकते समय वीजा की जरूरत नहीं
नई दिल्ली|अब जर्मनी की यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को ट्रांजिट वीजा की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत आए जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ऐलान किया है कि जर्मनी के एयरपोर्ट्स पर अब भारतीयों को ट्रांजिट वीजा नहीं लेना पड़ेगा। उन्होंने सोमवार को यह ऐलान किया। इसके साथ ही भारत और जर्मनी के बीच करीब 19 समझौते हुए हैं। मर्ज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया है।
क्या होता है ट्रांजिट वीजा
ट्रांजिट वीजा का मतलब कम अवधि के एक परमिट है, जिसका इस्तेमाल यात्री किसी देश से गुजरने के दौरान करते हैं। उदाहरण के लिए जब यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए किसी देश में ले ओवर से गुजरते हैं। इस वीजा के लिए आगे की यात्रा के सबूत पेश करना होते हैं। साथ ही दस्तावेजों में भी यह दिखाया जाना जरूरी है कि आप उस देश में ज्यादा समय तक रुकने के मकसद से नहीं आए हैं।
भारतीयों के लिए क्या मायने
मर्ज की इस घोषणा के बाद जर्मनी के एयरपोर्ट होते हुए किसी अन्य देश में यात्रा करने वाले भारतीयों को ट्रांजिट वीजा नहीं लेना होगा। पहले भारतीय नागरिकों को यात्रा के दौरान शेंजेन ट्राजिट वीजा लेना पड़ता था। खास बात है कि यात्रियों को जर्मनी या शेंजेन इलाके में नहीं जाने की स्थिति में भी ट्रांजिट वीजा लेना पड़ता था।इस फैसले के बाद जर्मनी के जरिए यात्रा करने वाले भारतीयों की राह आसान हो जाएगी। हालांकि, जर्मनी जाने का मन बना रहे यात्रियों को अब भी टूरिस्ट, बिजनेस या स्टूडेंट आदि वीजा लेने की जरूरत होगी।
भारत और जर्मनी में समझौते
पीएम मोदी और चांसलर मर्ज के बीच हुई बातचीत के बाद, दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक रोडमैप और उच्च शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक रोडमैप सहित 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दूरसंचार क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक अलग समझौता भी किया गया। दोनों नेताओं ने समग्र व्यापार विस्तार के लिए भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने की वकालत की। इसके साथ ही, भारत और जर्मनी के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पासपोर्ट धारकों के वास्ते जर्मनी से गुजरने के लिए वीजा-मुक्त पारगमन की घोषणा की गई।जर्मन नेता अपने साथ एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को लेकर सोमवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। वह दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। जर्मन चांसलर के रूप में एशिया की यह उनकी पहली यात्रा है।


सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत