नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
चंडीगढ़. पूर्व क्रिकेटर (Former cricketer) और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पूर्व विधायक पत्नी नवजोत कौर (Navjot Kaur) ने अपने नए सियासी संगठन ‘ भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ (Bharatiya Rashtravadi Party) का एलान कर दिया है। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू की यह नई सियासी पारी है। हालांकि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अभी औपचारिक रूप से कांग्रेस में ही हैं। नवजोत कौर सिद्धू अमृतसर ईस्ट से विधायक रहीं ।
उस वक्त कांग्रेस नेतृत्व के निशाने पर आईं थी जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के लिए 500 करोड़ रुपए दिए जाने का दावा किया था। उनके इस बयान के बाद असहज हुए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पहले पार्टी से निलंबित किया और फिर निष्कासित कर दिया था।
उसके बाद नवजोत कौर ने भारतीय जनता पार्टी से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की मगर भाजपा ने भी उन्हें कोई तरजीह नहीं दी। उनके पति नवजोत सिद्धू ने भी राहुल गांधी से मिलने के लिए कई बार समय मांगा मगर उन्हें भी समय नहीं मिल पाया। अंततः अब नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी अलग पार्टी बनाने का फैसला कर लिया है। सोमवार देर रात्रि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी नई सियासी पार्टी की घोषणा की।
नए दल की घोषणा करते हुए नवजोत कौर ने कहा कि उन्होंने मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व के कामकाज का गहराई से मूल्यांकन करने के बाद एक राष्ट्रीय स्तर पर नया विकल्प तैयार करने की दिशा में काम किया गया है। उनका उद्देश्य देश और लोगों की सेवा करना है व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। उन्होंने अपने संदेश में आध्यात्मिक सोच और ‘सत्य व प्रेम’ के मार्ग पर चलने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर हर राज्य में न्याय, शांति और सेवा के लक्ष्य के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य को उसकी ‘पुरानी पहचान’ दिलाने के लिए काम करेगी, जहां प्रेम, साझा संस्कृति, न्याय और स्वतंत्रता की भावना हो। उन्होंने जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा सरकार देने की बात भी दोहराई।


संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला