मिजोरम की राजधानी अब रेलवे मानचित्र पर दर्ज
आइजोल/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बैराबी–सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया। लगभग 8,070 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना राज्य की राजधानी आइजोल को पहली बार रेलवे मानचित्र पर ले आई है।
खराब मौसम के कारण पीएम मोदी आइजोल नहीं पहुंच पाए और लेंगपुई एयरपोर्ट से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह दिन मिजोरम और पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है।
परियोजना की खास बातें
45 सुरंगें और 55 बड़े पुलों का निर्माण, गुवाहाटी, कोलकाता और दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी मिजोरम का सैरांग पहली बार राजधानी एक्सप्रेस से सीधे जुड़ा।
पीएम मोदी ने कही अहम बातें
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ रेल लाइन नहीं, बल्कि “बदलाव की जीवनरेखा” है। इससे किसानों और व्यापारियों को बड़े बाजार मिलेंगे, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा – “मिजोरम की अदरक, हल्दी, केला और बांस उत्पाद अब देशभर में आसानी से पहुंच पाएंगे, जिससे किसानों और छोटे उद्यमियों की आय बढ़ेगी।”
विकास की नई राह
मोदी ने पूर्वोत्तर को “विकास का इंजन” बताते हुए सड़क, बिजली, इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क और नल-जल जैसी योजनाओं की प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही मिजोरम में हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी।
खेल और शिक्षा पर फोकस
राज्य में 11 एकलव्य मॉडल स्कूल पहले से शुरू, 6 और की योजना, खेलो इंडिया योजना से आधुनिक खेल बुनियादी ढांचा तैयार, मिजोरम को फुटबॉल की प्रतिभा का केंद्र बताया।
जीएसटी सुधार पर भी बोले
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के GST सुधारों से आम जनता को राहत मिलेगी। अब बिस्कुट, साबुन, टूथपेस्ट, तेल और सीमेंट जैसे रोजमर्रा के सामान सस्ते होंगे।


फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी
गुवाहाटी में मानसून का कहर, जलभराव से लोगों की बढ़ी चिंता
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता
क्या तेल की जंग ने बढ़ाई ईरान-सऊदी दूरी? सामने आई नई थ्योरी
NEET लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश- छात्रों के हित सर्वोपरि
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 देखने से पहले जान लें मैच की टाइमिंग और बाकी जरूरी जानकारी
डॉलर की कमी से परेशान पाकिस्तान को चीन ने दी नई संजीवनी
'मोबाइल बन रहा माता-पिता का विकल्प', सुप्रीम कोर्ट ने बताई समाज की बड़ी चुनौती
जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
छात्रों का फूटा गुस्सा, शिक्षकों की बर्खास्तगी और हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था पर किया प्रदर्शन