दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने आप सांसद राघव चड्ढा पर कई गंभीप आरोप लगाए हैं.उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "मैं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सवाल पूछना चाहती हूं कि आप बीजेपी से इतना डरते क्यों हो. आप मोदी से सवाल उठाने से इतना डरते क्यों हैं.आज हमारी आंखों के सामने इलेक्शन कमीशन का मिसयूज़ करके पश्चिम बंगाल का चुनाव चुराया जा रहा है, लेकिन आप उस पर सवाल नहीं उठा रहे हैं."
आतिशी का कहना है कि जब इलेक्शन कमीशन के विरोध में साइन करने की बात आई तो राघव चड्ढा ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा, "क्या आपने एक बार भी संसद में इन मुद्दों पर सवाल उठाया?"दिल्ली की पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि 'एलपीजी मुद्दे' पर जब राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए कहा गया तब वह चुप रहे.उन्होंने कहा, "जब अरविंद केजरीवाल जी गिरफ़्तार हुए तब हम सब सड़कों पर खड़े होकर लड़ रहे थे. आप (राघव चड्ढा) तब लंदन में थे. लेकिन आज मेरे मन में भी सवाल आ रहा है कि क्या आप डर कर लंदन भाग गए."
इससे पहले शुक्रवार को राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को कहा है कि उनके राज्यसभा में बोलने पर रोक लगा दी जाए.उन्होंने कहा, "ख़ामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ."दरअसल आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर की ज़िम्मेदारी राघव चड्ढा की जगह अशोक कुमार मित्तल को दे दी है.


बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद