टी-20 और वनडे सीरीज रद्द, बांग्लादेश की टीम ने किया भारत दौरा स्थगित
बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम का आगामी भारत दौरा टल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमों के बीच दिसंबर में होने वाली तीन वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी है।
क्या है कारण?
बांग्लादेश के प्रवक्ता ने मंगलवार को 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बोर्ड को बीसीसीआई (BCCI) से एक पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि व्हाइट बॉल सीरीज की तारीख बाद में निर्धारित की जाएगी। दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होनी वाली सीरीज क्यों टाली गई, इसका कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है, लेकिन समझा जाता है कि भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव एक प्रमुख कारण है।
दोनों टीमों की यह सीरीज आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा थी। WPL शुरू होने से पहले यह इस साल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आखिरी सीरीज थी। सीरीज के मुकाबले कोलकाता और कटक में खेले जाने की उम्मीद थी।
भारतीय पुरुष टीम का दौरा भी था टला
इससे पहले इस साल की शुरुआत में भारतीय पुरुष टीम के व्हाइट बॉल सीरीज के दौरे को सितंबर 2026 के लिए टाल दिया गया था। पहले यह दौरा अगस्त 2025 में होना था। बीसीसीआई ने उस समय एक बयान में कहा था कि दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और शेड्यूलिंग सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों बोर्डों के बीच चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। बीसीबी इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए सितंबर 2026 में भारत का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। दौरे के लिए संशोधित तारीखों और कार्यक्रमों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।


NEET लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश- छात्रों के हित सर्वोपरि
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 देखने से पहले जान लें मैच की टाइमिंग और बाकी जरूरी जानकारी
'मोबाइल बन रहा माता-पिता का विकल्प', सुप्रीम कोर्ट ने बताई समाज की बड़ी चुनौती
जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
सावधान! ATM में मदद मांगना पड़ा भारी, बदमाशों ने कार्ड बदलकर खाली किया खाता
NEET पेपर लीक पर सिंधिया का जवाब, दतिया उपचुनाव में BJP की जीत का किया दावा
बार काउंसिल चुनाव में आखिरी चरण की गिनती जारी, किसके सिर सजेगा ताज?
वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित