ऑडिट रिपोर्ट का खुलासा: पाक एजेंसियों ने नियमों को दरकिनार कर उड़ाए अरबों
व्यापार : पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के अधीन आने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने वित्तीय वर्ष 2024 में अरबों रुपये की खरीदारी की है। उन्होंने जॉगर शूज, ऊनी मोजे, गर्म कपड़े, बर्फ और नाव जैसे सामानों पर अरबों खर्च किए लेकिन खरीद प्रकिया के नियमों का पालन नहीं किया। द न्यूज इंटरनेशनल ने शुक्रवार को सूचना दी।
वित्तीय नियमों का गंभीर उल्लंघन
न्यूज एजेंसी के अनुसार एक ऑडिट रिपोर्ट में अनियमित खर्च, कुछ आपूर्तिकार्ताओं के प्रति पक्षपात और ऐसी एजेंसियों में वित्तीय नियमों के गंभीर उल्लंघन की बात सामने आई है। इसमें पाकिस्तान रेंजर्स, फ्रंटियर कोर और पाकिस्तान तटरक्षक बल सहित कई विभाग शामिल हैं।
कंपनियां मानकों पर खरी नहीं उतरी फिर भी हुआ भुगतान
रिपोर्ट के अनुसार पंजाब रेंजर्स ने ऊनी मोजों औ आधी बाजू वाली बनियानों के लिए 4.3 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के ठेके उन कंपनियों को दिए जो आवश्यक मानकों पर खरी नहीं उतरीं।
अग्रिम भुगतान में गड़बड़ियां
- पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स ने नावों के लिए एक निजी फर्म को PKR 560 मिलियन अग्रिम दिए, लेकिन चार महीने तय समय सीमा (जुलाई 2024) तक नावें नहीं मिलीं।
- फ्रंटियर कोर ने PKR 297 मिलियन अतिरिक्त अग्रिम भुगतान किया लेकिन सामान समय पर नहीं मिला।
फूड सप्लाई में गड़बड़ी
- केपी (उत्तर) के फ्रंटियर कोर ने PKR 7.8 अरब मांस, दूध, चिकन, तेल आदि पर वही पुरानी दरें बढ़ाकर खर्च की, बिना किसी नए अनुबंध के।
- इसी तरह PKR 2.3 अरब फल, सब्जी, चारा आदि में बिना नियमों के अनुबंध बढ़ाए गए।
अन्य चीजों पर इतना खर्च
- आईजीएफसी (दक्षिण) ने PKR 61 मिलियन की जॉगर्स खरीद की जो तकनीकी मानकों पर खरी नहीं उतरी।
- बर्फ के लिए PKR 43 मिलियन खर्च किए गए, जो जरूरत से ज्यादा और बिना कारण खरीदी गई।
- रेंजर्स सिंध ने PKR 73 मिलियन के यूनिफॉर्म ठेके दिए बिना किसी लैब टेस्ट के।
- एफसी नॉर्थ के चिल्टन राइफल्स ने बिना मंजूरी के निजी बैंक को PKR 1.8 बिलियन वेतन और भत्ते देने के लिए नियुक्त किया।


संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
डेंगू से सुरक्षा को नई उम्मीद, तमिलनाडु में शुरू होगी QDENGA वैक्सीन
क्रूड में तेजी से बढ़ी चिंता, महंगे ईंधन का असर दिख सकता है बाजार में
महाकुंभ की तर्ज पर सिंहस्थ की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, छोटी घरेलू अनबन को नहीं माना मानसिक क्रूरता
मुनाफे में जबरदस्त उछाल, अदाणी पावर की Q1 कमाई में 42% की बढ़ोतरी