प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल, दिव्यांग ने किया आत्महत्या का प्रयास
आगरा|आगरा के पिनाहट कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक दिव्यांग व्यक्ति ने प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जहर (चूहे मारने की दवा) खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में पुलिस और परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दिव्यांग ने 14 मार्च को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कहा था कि उसकी जमीन पर कब्जे के प्रयास किए जा रहे हैं। विरोध करने पर उसके खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। न्याय न मिलने पर उसने खुदकुशी करने चेतावनी दी थी।
द्वितीय नहर पंप हाउस क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय ब्रज मोहन शर्मा पैरों से दिव्यांग है। बीती 14 मार्च को ब्रज मोहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर उनके खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज करा दी गई हैं। वायरल वीडियो में दिव्यांग ब्रजमोहन ने स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग समेत राजनीतिक लोगों पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए थे। उसने बताया कि पूर्व में विपक्षियों ने उस पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह दोनों पैरों से विकलांग हो गया। पीड़ित ने अपनी भूमि के पास श्मशान घाट चिन्हित किए जाने को भी गलत ठहराया। पुलिस और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। न्याय नहीं मिलने पर उसने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी।
मुझे न्याय नहीं मिला, सबको आखिरी राम-राम
शुक्रवार सुबह दिव्यांग ब्रजमोहन शर्मा ने अपने फेसबुक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और वीडियो प्रसारित किया। इसमें दिव्यांग ने बताया कि मुझे न्याय नहीं मिला, मेरी सभी से आखिरी राम-राम। उसके बाद उसने अपने फार्म हाउस पर जहर (चूहे मारने की दवा) खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पिनाहट थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर दौड़ लगा दी। तत्काल एंबुलेंस से पीड़ित को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। दिव्यांग ब्रजमोहन ने बताया कि पुलिस प्रशासन से न्याय नहीं मिलने पर उसने जहर (चूहे मारने की दवा) खाकर जान देने का प्रयास किया।
मची अफरा-तफरी, जांच में जुटा प्रशासन
थाना प्रभारी ने पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार को फोन पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने पीड़ित से मिलने की बात कही अधिकारियों से मिलने के बाद ही पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने पीड़ित बृजमोहन से भी बात की। थाना प्रभारी का कहना है कि दिव्यांग से बृजमोहन शर्मा से डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला और एसीपी गिरीश कुमार ने भी बातकर न्याय का भरोसा दिया है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
नर्सिंग छात्रों का बड़ा ऐलान, 1500 रुपये स्टाइपेंड से नहीं चलेगा काम; 15 हजार की मांग
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन