राजगढ़ में 5 सिलेंडर हुए ब्लास्ट, आग की लपटें देख मची चीखपुकार
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शनिवार को कियोस्क सेंटर में आग लग गई. आग लगने की वजह से वहां रखे गैस सिलेंडर एक-एक कर ब्लास्ट होने लगे. गैस सिलेंडर बम की तरह फट रहे थे. आग इतनी भयानक थी कि लपटें 100 मीटर ऊंची उठ रही थी. लपटें देख लोग डरे और सहमे थे. पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. यह घटना जीरापुर थाना अंतर्गत गागोरनी गांव में शनिवार की शाम को घटी.
कियोस्क सेंटर में लगी आग
गागोरनी गांव में प्रेम सिंह लववंशी कियोस्क सेंटर चलाते हैं. यहां शनिवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते एक गैस सिलेंडर में आग लग गई. देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे सेंटर में फैल गई. इससे सेंटर में रखे अन्य गैस सिलेंडर चपेट में आ गए और तेज धमाकों के साथ एक के बाद गैस सिलेंडर फटने लगे. आग की लपटें बहुत ऊंची उठ रही थी, जिसे देखकर आसपास के लोग डर गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 5 बार ऐसी आवाज आई कि जैस बम फट रहे हैं.
लोग इधर-उधर भागते नजर आए
इस घटना के बाद से गांव में भय का माहौल उत्पन्न हो गया और लोग इधर से उधर भागते हुए नजर आए. हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन जहां ब्लास्ट हुआ वह सब कुछ जलकर खाक हो गया है. आसमान में लपटों के साथ काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और खिलचीपुर तहसीलदार विनीत गोयल मौके पर पहुंचे.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जीरापुर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया, "दुकान में आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है. मौके से गैस सिलेंडर बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. वहीं जिसके नाम पर दुकान है वे अभी फरार चल रहा है." गांव के सरपंच महेश ने कहा, "सीएससी केंद्र संचालित होने की तो उन्हें जानकारी है, लेकिन वहां गैस गोडाउन था इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है."


प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार