बिजली बिलों के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बिजली दर में बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस व ग्रामीणों ने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की मौजूदगी तथा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ लोधी के नेतृत्व में ग्राम पटेवा में शवयात्रा निकाली। बिजली दफ्तर के समक्ष बिजली बिलों का शव जलाया तथा दफ्तर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने शव यात्रा में बिजली बिल की बढ़ोतरी को लेकर सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि आम जनता बिजली बिल में बढ़ोतरी को लेकर परेशान है। लगातार बिजली दर में वृद्धि से जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। सरप्लस बिजली देने का वादा था, लेकिन आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 घंटे बिजली बंद की जा रही है।ऊपर से बिजली महंगी कर दी गई। कृषि पंपों में सर्वाधिक बढ़ोतरी की गई है। जिससे किसान, आम आदमी सहित हर वर्ग आज सरकार को कोष रहे हैं। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब बिजली बिल हाफ कर सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया था।
सौरभ लोधी ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार आई है, तब से आम जनता को लूटने का काम किया जा रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। विरोध प्रदर्शन के बाद नपाध्यक्ष के साथ बिजली दतर में एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मोहमद अजहर, मोहमद अरसद, द्वारिका कुर्रे, पुनेद्र ध्रुव, मनोज भाई उपस्थित थे।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव