पाटन में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप: वीडियो कॉल पर बातचीत बनी जानलेवा, युवक ने गंवाई जान
आधुनिकता के इस दौर में हर कोई अपने मोबाइल फोन से चिपका रहता है. मोबाइल ने लोगों के काम और कनेक्टिविटी को बहुत ही सरल बना दिया है. हालांकि, कभी-कभार यहीं मोबाइल लोगों के लिए आफत बन जाते हैं. ऐसे ही एक मामला गुजरात के पाटन जिले से सामने आया है, जहां मोबाइल फोन ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई है. इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अस्पताल से मरीज के जेब में रखे मोबाइल के फटने की घटना सामने आई थी.
पाटण जिले के सिद्धपुर थाना क्षेत्र के बिलिया गांव से मौत की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. बिलिया गांव में देवेंद्र पटेल नाम का एक युवक अपनी मोपेड गाड़ी पर बैठकर किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. इस बीच अचानक से उसका मोबाइल तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक के साथ पेट्रोल का एक डिब्बा था इसलिए इस हादसे ने भयावह रूप ले लिया.
मोबाइल फटने से युवक की मौत
मोबाइल फटने के बाद पेट्रोल के कारण युवक बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. आग इतनी भयानक थी कि युवक के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से जल गए. यह सब देखकर स्थानीय लोगों का समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर कैसे युवक एकदम से आग की चपेट में आ गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है.
पहले भी हुई इस तरह की घटना
बता दें कि इससे पहले इसी तरह की एक घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जिला अस्पताल से सामने आई थी, जहां इलाज कराने आए एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक से फट गया था. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस धमाके से अस्पताल में हड़कंप मच गया था.


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त