मालेगांव ब्लास्ट को लेकर योगी आदित्यनाथ ने साधा निशाना, सपा-कांग्रेस को बताया 'आतंक समर्थक'
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर दौरे के बीच विपक्षी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल भारत की सांस्कृतिक विरासत और सनातन धर्म से जुड़े आयोजनों से चिढ़ते हैं और आतंकवादियों को संरक्षण देने में सबसे आगे रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में 381.55 करोड़ की लागत से तैयार 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर जैसे ही योगी मंच पर पहुंचे, मौजूद जनता ने जय श्रीराम के नारों से उनका स्वागत किया।
कांग्रेस-सपा की नीयत पर सवाल
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में सफलतापूर्वक आयोजित महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों से विपक्षी दलों को परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा को भारत की परंपरा, धर्म और संस्कृति से कोई लगाव नहीं है, बल्कि वे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के साथ खड़े नजर आते हैं।
मालेगांव विस्फोट का जिक्र किया
उन्होंने मालेगांव विस्फोट मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने उस समय केवल राजनीतिक लाभ के लिए निर्दोष हिंदू नेताओं को अभियुक्त बनाने की साजिश रची थी। अब न्यायालय और जांच एजेंसियों की रिपोर्टों से सच्चाई सामने आ रही है। योगी ने कांग्रेस की इस हरकत को राष्ट्रद्रोह करार दिया।
राष्ट्रवादी संगठनों पर कांग्रेस की साजिश
सीएम योगी ने आगे कहा, कांग्रेस ने आतंकवाद के प्रति नरम रवैया अपनाया और राष्ट्रवादी संगठनों के खिलाफ सख्त रुख दिखाया। यह अपने आप में एक गंभीर अपराध है। इस तरह की सोच और नीति देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से संवाद कर ज़मीनी हकीकत की जानकारी ली।
संदेश साफ: विकास भी, आस्था भी
सीएम योगी का यह दौरा स्पष्ट संकेत देता है कि सरकार एक ओर जहां तेजी से विकास कार्यों को धरातल पर ला रही है। वहीं राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक गौरव को भी प्राथमिकता दी जा रही है। विपक्ष पर उनके हमलों से 2027 के राजनीतिक समीकरणों की झलक भी मिलने लगी है।
ये हैं 381 करोड़ की लागत से लोकार्पित परियोजनाएं
1. गांधी पार्क में पानी के फव्वारे का निर्माण – 0.60 करोड़
2. ग्राम ताहरपुर में सीसी रोड निर्माण – 5.01 करोड़
3. ग्राम पिंजौरा में सीसी रोड निर्माण – 5.92 करोड़
4. पार्किंग और कन्वेंशन हॉल – 14.97 करोड़
5. इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन – 16.69 करोड़
6. स्मार्ट रोड परियोजना – 204.52 करोड़
7. गोगा म्हाड़ी में स्वच्छ कुंड – 14.92 करोड़
8. नगर निगम गैराज का पुनर्विकास – 4.18 करोड़
9. प्ले ग्राउंड व 100 सीटेड हॉस्टल – 16.09 करोड़
10. जोन 3 और 4 में पंपिंग स्टेशन – 7.32 करोड़
11. राकेश सिनेमा से सपना सिनेमा तक ढमोला ब्रिज – 7.57 करोड़
12. भूमिगत विद्युत केबलिंग – 38.90 करोड़
13. एक और भूमिगत केबलिंग योजना – 35.55 करोड़
14. सरकारी भवनों पर सोलर पैनल – 4.09 करोड़
15. सोलर हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट – 4.68 करोड़


कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर