मजदूरों को खुदाई में मिला खजाना, इलाके में मची सनसनी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार के दिन रोजाना की तरह कुछ मजदूर अपने काम पर लगे हुए थे. पाइपलाइन डालने के लिए वो खुदाई कर रहे थे. तभी उनके हाथ कुछ ऐसी चीज लगी जिसे देख सभी दंग रह गए. वहां उन्हें कई सोने के सिक्के और बेसकीमती चीजें में मिली. जैसे ही मामले की जानकारी लगी तो लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. अब पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र के बरहेती गांव का है. यहां पानी निकालने के लिए गड्ढा खोदा गया. इस दौरान मजदूरों को सोने के 11 चमचमाते सिक्के मिले. खुदाई में सिक्के मिलने की पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. जैसे ही लोगों को मामले की भनक लगी तो मौके पर पहुंचे. धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई में मिले 11 सिक्कों को जब्त कर लिया. सिक्के काफी पुराने बताए जा रहे हैं.
पुरातत्व विभाग को सौंपेंगे सिक्के
पुलिस का कहना है कि सिक्कों को जब्त करके पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा. जिसकी जांच पुरातत्व विभाग करेगा. हालांकि, कुछ लोगों का दावा है कि खुदाई में केवल सिक्के ही न कई और चीजें भी मिली हैं, जिसे लोगों ने अपने पास रख लिया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खुदाई में मिली हुई चीजों को प्रशासन को सौंप दें.
किसान को गड़ा मिला खजाना
इससे पहले मध्य प्रदेश के डिंडौरी से भी ऐसा ही मिलता जुलता सामने आया था. किसान बकरियां चराने के लिए खेत में गया था. खेत में ही उसे गड़ा हुआ एक हंडा मिला जिसे किसान ने जमीन से निकाला और देखा तो उसमें प्राचीन मुद्राएं और एक घंटी रखी हुई थी. मुद्राएं देखकर किसान घबरा गया और यह सोचकर कि इसमें कोई बुरी शक्ति हो सकती है, उसने हंडा गांव के कबाड़ी को सौंप दिया.
कबाड़ी के मन में आया खोट
गांव का कबाड़ी मुद्राओं को देखकर लालच में आ गया. उसने हंडे को अपने घर के बरामदे में छिपा दिया और अगले दिन किसी सुनार या जानकार से उनकी असली कीमत जानने की योजना बनाने लगा. इस बीच किसान ने घर जाकर परिवार को पूरी घटना बताई. परिवार ने गांव वालों के साथ कबाड़ी के घर जाकर मुद्राओं को देखा. इसके बाद खजाना मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई और पुलिस तक पहुंच गई. पुलिस मौके पर पहुंची और कबाड़ी के घर से हंडा व मुद्राएं बरामद कीं. पुलिस ने मुद्राओं की जांच के लिए पुरातत्व विभाग से संपर्क साधा है. अधिकारियों का मानना है कि ये मुद्राएं काफी पुरानी हो सकती हैं और ऐतिहासिक महत्व रखती हैं.


अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा