वेतन वृद्धि की मांग को लेकर तीन कंपनियों में काम ठप
पीथमपुर। मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक के बाद एक कंपनियों में हड़तालों ने श्रमिकों में असंतोष काे खुलकर सामने रख दिया है. लगातार बढ़ती महंगाई, वेतन में वृद्धि नहीं होना और मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते मजदूर में नाराजगी बढ़ती जा रही है. पीथमपुर स्थित मदरसन, बायो स्पंज और हुंडई मोबिस कंपनी के कर्मचारी बीते दो दिन से हाड़ताल कर रहे हैं।
वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल
श्रमिकों का कहना है कि आज के समय में जो महंगाई चल रही है. उसमें गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा नहीं किया जा सकता. इन सभी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन कंपनियां वेतन में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं कर रही है, जिसकी वजह से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो जा रहा है।
शासन के द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का नहीं मिल रहा लाभ
मामले में मजदूराें का आरोप है कि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित किए न्यूनतम वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसके अलावा कंपनियों में पर्याप्त मैनपावर नहीं होने पर वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. मामले में श्रमिकों का कहना है कि कंपनी परिवहन सेवा देने के नाम पर उनके वेतन से अधिक कटौती की जा रही है, जबकि उन्हें उचित बस सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।
सुविधाओं की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन
कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी परिसर से लगभग दो से तीन किलोमीटर पैदल मार्च निकाला और सभी कर्मचारी विकास भवन स्थित श्रम कार्यालय पहुंचे. यहां पर सभी ने मिलकर वेतन वृद्धि, पर्याप्त स्टाफ, परिवहन सुविधा और अन्य मुलभूत सुविधाओं की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।
मामले में प्रशासन अलर्ट
कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल और पैदल मार्च की सूचना मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मजदूरों को शांत कराया है. फिलहाल श्रम विभाग और पुलिस की मौजूदगी में मजदूरों और कंपनी के प्रबंधन के बीच बातचीत जारी है. प्रशासन का प्रयास यही है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर विवाद को जल्दी ही समाप्त किया जाए और इसका समाधान निकाला जाए।


पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी
घर से काम करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को दी बधाई, कहा- यहां की संस्कृति और स्नेह अविस्मरणीय
सेना प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल, पाकिस्तान को भविष्य और विनाश के बीच चुनाव की नसीहत
पेट्रोल-डीजल टैक्स में कटौती की मांग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर ने उठाया मुद्दा
घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग जांच के घेरे में
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ईरान में नया विवाद, भारी इनामी प्रस्ताव से बढ़ा तनाव
भोजशाला निर्णय पर ओवैसी नाराज, बाबरी प्रकरण का जिक्र कर केंद्र पर साधा निशाना
आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नाइजीरिया में ISIS के अहम चेहरे की मौत