महिला की आपबीती: चाचा ने ₹1.5 लाख में बेचा, पति ने धकेला देह व्यापार के दलदल में, फिर खुद ही...
एक महिला के चाचा ने उसका सौदा कर डाला. 1.5 लाख रुपये के लालच में चाचा ने भतीजी को किसी अनजान शख्स को बेच डाला. उस शख्स ने महिला से शादी कर ली. चाचा से रिश्ते में धोखा मिला तो पति भी कौन सा कम निकला. वो भी महिला पर अत्याचार करने लगा. उसे दूसरे मर्दों संग सोने पर मजबूर करने लगा.
छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि रिश्ते में चाचा लगने शख्स ने उसे शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया. शादी के बाद पति धंधा करवाता था.
बलरामपुर जिले की रहने वाली महिला ने पति राजेश घोष पर आरोप लगाया है कि वह उससे न केवल वेश्यावृत्ति कराता है, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करता है. इससे तंग आकर उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति उससे वेश्यावृत्ति करवाता है. उससे मिले सारे पैसे वह न केवल छीन लेता है, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करता है. आरोप है कि पीड़िता पिछले दो दिन से अपनी शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की जा रही थी. लेकिन आज बुधवार को महिला जिद पर अड़ गई.
चाचा ने किया था सौदा
इसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मामूली धाराओं में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का कहना है कि चाचा रामजनक ने विजय घोष के जरिए राजेश घोष को डेढ़ लाख में बेच दिया था. विजय घोष खैराई के रहने वाला है. वह विजय घोष के साथ उसके गांव में रहने लगी थी. कुछ दिन तो सब ठीक चला. इसके बाद वह उससे गांव में धंधा करवाने लगा. इसके बाद वह उसे लेकर इंदौर और ग्वालियर भी ले गया. जहां उससे वो यही काम करवाता था.
पति छीन लेता था पैसे
पीड़िता का कहना है कि इस धंधे से मिलने वाला सारा पैसा पति छीन लेता था और बेरहमी से मारपीट भी करता है. इधर, थाना प्रभारी उपेंद्र छारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव