भोपाल गैस पीड़ितों को मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा? हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
जबलपुर : भोपाल गैस कांड के पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजा मिलेगा या नहीं, इसपर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में फैसला हो सकता है. गैस कांड पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी. याचिका की सुनवाई के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जवाब पेश करने के लिए समय प्रदान करने का आग्रह किया गया.
क्या है भोपाल गैस पीड़ितों की नई मांग?
भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा, स्टेशनरी महिला कर्मचारी संघ, भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशन भोगी संघर्ष मोर्चा और भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन ने अतिरिक्त मुआवजे को लेकर याचिका दायर की है. इस याचिका में कहा गया है कि गंभीर रूप से घायल गैस पीड़ितों को अस्थायी विकलांगता और मामूली चोट के रूप में गलत तरीके से वर्गीकृत किया गया था, जिससे उन्हें वर्षों तक कम मुआवजा मिलता आ रहा है. याचिका में गंभीर रूप से घायल गैस पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजा दिए जाने की राहत चाही गई.
सरकार ने जवाब देने के लिए मांगा समय
याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 11 अगस्त 2025 को केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी चार सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए थे. वहीं, गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जवाब पेश करने के लिए समय प्रदान करने के आग्रह किया गया. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 19 जनवरी को नियत की है. याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एस मुरलीधरन व केन्द्र सरकार की तरफ से अस्सिटेंट सॉलिसिटर जनरल मोहन गुरु उपस्थित हुए.
बेटी घर से पैसे लेकर फरार, मां ने हाईकोर्ट में लगाई गुहार
वहीं, गुरुवार को हाईकोर्ट में एक अन्य मामले में सुनवाई हुई जहां एक मां ने अपनी बेटी को लेकर हाईकोर्ट में गुहार लगाई है. पीड़ित मां की ओर से हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई, जिसमें कहा गया है कि उसकी 17 साल की बेटी डेढ़ लाख रु लेकर घर से लापता हो गई है. पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद भी पुलिस उसकी तलाश नहीं कर रही है. याचिका की सुनवाई के दौरान पुलिस ने लापता किशोरी के मोबाइल की सीडीआर पेश की. इसपर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने पुलिस को निर्देशित किया है कि अगली सुनवाई तक लापता किशोरी को तलाश कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए. मामला जबलपुर के घमापुर क्षेत्र का है.


सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार