पति की सुपारी किलिंग में पत्नी का हाथ! गाजीपुर में मिली सोनम रघुवंशी
इंदौर: हनीमून मनाने शिलांग गए इंदौर के राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का पता चल गया है. सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में देखा गया है. सोनम गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली है. नंदगंज थाना पुलिस ने महिला को वनस्टाप सेंटर भेज दिया है. मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसे सुनने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी. दरअसल लापता सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा की हत्या कराई थी. सुपारी देकर किलर्स को हायर किया था.
मेघायल के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा ने इस बात की पुष्टि की है. कॉनराड कोंगकल संगमा ने अपने 'X' हैंडल पर ट्वीट कर रहा कि, ''राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिसन ने मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला सोनम ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है.''
25 मई के बाद परिजनों से संपर्क कटा
इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में रहने वाली सोनम रघुवंशी से हुई. शादी के बाद 20 मई को दंपती इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने के लिए निकला. शिलांग पहुंचने के बाद 25 मई तक दंपती की परिजनों से बातचीत होती रही. इसके बाद दोनों का परिवार से संपर्क कट गया तो लोग परेशान हो गए. दोनों के फोन बंद आने से से परिजन घबरा गए. तभी से दोनों लापता थे. लापता होने के करीब 10 दिन बाद राजा का शव मिल गया था. लेकिन सोनम का कुछ पता नहीं चल रहा था.सोनम के नहीं मिलने पर परिजन ने मेघालय सरकार पर लापरवाही के आरोप भी लगाए थे. वहीं, मामले की जांच सीबीआई से करवाने को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेटर लिखा था. जिस पर सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेटर लिखा था. सीबीआई मामले की जांच करती उससे पहले ही सोनम के बरामद होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर देखा गया है. पुलिस ने उससे पूछताछ की. जिसमें खुलासा हुआ कि सोनम ही पति राजा की कातिल है. उसने मध्य प्रदेश के रहने वाले लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी थी और खुद लापता हो गई थी. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
सोनम करेगी खुलासा, क्यों मारा पति राजा को
सोनम के शिलांग से अचानक गायब होने के कारण कई तरह के कयास लगाया जा रहे थे. लेकिन इसी दौरान रविवार देर रात सोनम के भाई गोविंद को गाज़ीपुर पुलिस के द्वारा इस बात की सूचना दी गई कि आपकी बहन ढाबे पर है. इसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है. तो वहीं, गोविंद अपनी बहन से मुलाकात करने के लिए गाजीपुर पहुंचे. वहीं, राजा के भाई विपिन का कहना है कि सोनम के भाई गोविंद ने ही उन्हें जानकारी देकर इस बात की सूचना दी है कि उनकी बहन गाजीपुर में मिल चुकी है. फिलहाल गाजीपुर तक उनकी बहन सोनम किस तरह से पहुंची है इसके बारे में जानकारी नहीं है. अब पुलिस, परिजन सहित सबको इस बात की वजह का इंतजार है कि आखिर सोनम ने राजा की हत्या क्यों की और कैसे हत्या का प्लान बनाया. हत्या में शामिल लोग कौन हैं.


छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह का तीखा रिएक्शन, दिल्ली पुलिस पर साधा सीधा निशाना
हॉलीवुड की उभरती स्टार केली हॉटल का सड़क हादसे में निधन, 18 साल की उम्र में टूटा सपना
शारदा उफान पर, लखीमपुर खीरी में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें; कई गांव टापू में तब्दील
संसद परिसर से सदन तक घमासान, हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही रोकी गई
भारत-जिम्बाब्वे T20 से पहले जानें हरारे की पिच का हाल, टॉस जीतकर क्या होगा सही फैसला?
काले कपड़ों में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, संसद में सरकार को घेरा
सीएम थलपति का केंद्र पर निशाना, बोले- NEET परीक्षा खत्म करना ही समाधान
नेपाल की राजनीति में नया मोड़, बालेन शाह भारत-चीन राजदूतों से करेंगे मुलाकात
NEET पेपर लीक को लेकर सदन में गरमाया माहौल, कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन
CJP प्रदर्शन में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, अस्थमा अटैक के बाद बोलीं- 'अब मैं ठीक हूं'
हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद नहीं थमा विवाद, 103 कर्मचारियों की पात्रता पर फिर बवाल
PCC सड़क का बंटवारा या दबंगई? रीवा में रास्ता रोकने का आरोप
कांग्रेस का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ से कई जिलों तक फैला नकली दवाओं का जाल, 20 करोड़ की खेप बरामद; जांच तेज