कौन है राज कुशवाह? सोनम की दीवानगी की कहानी
Sonam Raghuvanshi Arrest Love Story: राजा-सोनम मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के लिए राजा का मर्डर करवाया है। यही नहीं हनीमून पर जाने से पहले ही सोनम और राज ने मेघालय के शिलॉन्ग की रैकी की थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सोनम अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह के साथ शादी से पहले भी शिलॉन्ग घूमकर आई थी। घूमने के बहाने उन्होंने यहां रैकी की और पूरी प्लानिंग के साथ राजा रघुवंशी की हत्या की। बताया जा रहा है कि राज सोनम रघुवंशी के पिता के ऑफिस में ही राज से मिली थी। यहीं से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी।
कॉल डिटेल ने खोला राज, राज कुशवाहा गिरफ्तार
बता दें कि कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि वो दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। हनीमून पर जाने से पहले ही सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ पहले ही शिलॉन्ग जाकर रैकी कर चुके थे। उसके बाद उन्होंने राजा की हत्या की पूरी प्लानिंग कर ली थी।
अब राजा कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद सारा मामला साफ हो जाएगा।
राज कुशवाह मास्टरमाइंड!
मामले में सोनम का प्रेमी राज कुशवाह ही राजा की हत्या का मास्टर माइंड निकला। पुलिस का कहना है कि राज और सोनम के बीच अफेयर था। राज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या की प्लानिंग की। राजा की हत्या शिलॉन्ग के डबल डेकर इलाके में की गई थी।
सोनम से 5 साल छोटा है राजा
सोनम रघुवंशी का अपने ऑफिस में काम करने वाले राज कुशवाह से अफेयर था। राज, सोनम से पांच साल छोटा था। दोनों ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सोनम ने ही हत्या की साजिश रची थी।
कंपनी में एचआर थी सोनम, यहीं मिली थी राज से
जानकारी के मुताबिक सोनम पढ़ाई के बाद पिता की माइका कंपनी में ही काम करती थी। माइका कंपनी में ही वह एचआर हेड थी। वहीं, राज कुशवाह यहां मैनेजर का काम करता था। दोनों की जान-पहचान का सिलसिला यहीं से शुरू हुआ था। धीरे-धीरे ये जान-पहचान ही प्यार में बदल गई।
एक ही कॉलोनी में रहते थे दोनों
मामले में ये भी सामने आया है कि सोनम और राज पहले एक ही कॉलोनी में आसपास ही रहते थे। बाद में राज कुशवाह ने वहां से घर खाली कर दिया था। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा कि राज कुशवाह मेरी कंपनी में कर्मचारी है। उसका हाथ नहीं हो सकता। वह हर दिन कंपनी में ड्यूटी आ रहा था।बताया जा रहा है कि सोनम राज कुशवाह से शादी करना चाहती थी। लेकिन पिता ने समाज अलग होने से इस शादी से इनकार कर दिया था। उसके बाद भी राजा के साथ उसकी शादी कर दी गई।
वहीं मामले में मां के बयान भी सामने आए हैं कि राजा ने उनसे कहा था कि सोनम उसमें इंट्रेस्ट नहीं दिख रही। वह शादी से मना करने लगा।
सोनम समेत चार गिरफ्तार
मामले में सोनम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस की सूचना के बाद राजा हत्याकांड में ललितपुर से दो और इंदौर से एक की गिरफ्तारी की गई है। विक्की ठाकुर, आकाश, राज कुशवाह को गिरफ्तार किया है। वहीं आनंद नाम के शख्स को बीना से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनम को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही उससे पूछताछ की जाएगी।
राजेश दंडौतिया, एडीसीपी, इंदौर


भारत में कैप्टागन तस्करी का मामला सामने आया, NCB ने 182 करोड़ की खेप पकड़ी
चंद्रशेखरन बोले, एआई से कारोबार को नया आयाम मिलेगा
सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तनातनी बढ़ी, मराठा आरक्षण पर नई चेतावनी जारी
बंगाल नगर निकाय भर्ती विवाद में ईडी सक्रिय, रथिन घोष पर शिकंजा कसने से बढ़ी हलचल
राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं
नर्मदा घाटों की सुरक्षा: हाई कोर्ट ने अवैध रेत खनन पर कड़ा एक्शन
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का अगला चरण शुरू, प्रशासन ने 6 मस्जिदों को लेकर बढ़ाई तैयारी
निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, फर्जी मतदान मामले में विदेशी नागरिकों की भूमिका की होगी जांच
पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार