क्या है इजरायल का Operation Rising Lion
नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किए। यह हमला गुरुवार रात को हुआ। इस हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और एक प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं।
हमले में ईरान के Revolutionary Guards के चीफ कमांडर हुसैन सलामी की भी मौत हो गई है। ईरान की मीडिया ने इसकी पुष्टि की है।
इजरायल को आशंका थी कि ईरान उस पर जल्द ही हमला करने वाला था। इजरायली अधिकारियों ने दावा किया कि ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब पहुंच गया था। उसके पास कुछ ही दिनों में 15 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध थी।
ईरान का उद्देश्य इजरायल को खत्म करना है: नेतन्याहू
इजरायल ने इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' नाम दिया है। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान का उद्देश्य उसके देश के अस्तित्व को खत्म करना है। इजरायल ने अपनी रक्षा के लिए यह कार्रवाई की है।
हमले के बाद इजरायल के सैन्य प्रमुख ने कहा कि देश अपनी सभी सीमाओं पर पूरी तरह से तैयार है। वहीं, इजरायल ने अपने दुश्मनों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "हम सभी सीमाओं पर तैयार हैं। मैं चेतावनी देता हूं कि जो कोई भी हमें चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"
वहीं, इस कार्रवाई के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जब तक इजरायल अपना मिशन पूरा नहीं कर लेता तब तक कार्रवाई जारी रहेगी।
ईरान के परमाणु ठिकानों पर IDF ने किया हमला
द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, ईरान के इस्फहान के नतांज शहर में विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। यह एक परमाणु स्थल है। इस स्थान पर भारी तादाद में यूरेनियम के भंडार हैं।
इस कार्रवाई से हमारा कोई लेना-देना नहीं: अमेरिका
दूसरी ओर अमेरिका का कहना है कि इन हमलों ने उसका हाथ नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान पर इजरायली हमले के बाद एक बयान में कहा,"आज रात, इजरायल ने ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की। हम ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं हैं और हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में अमेरिकी सेना की सुरक्षा करना है। इजरायल ने हमें सलाह दी कि उसका मानना है कि यह कार्रवाई उसकी आत्मरक्षा के लिए जरूरी थी।"
उन्होंने आगे कहा कि इजरायल ने हमें जानकारी दी कि उनका मानना है कि यह कार्रवाई उसकी आत्मरक्षा के लिए जरूरी थी। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रशासन ने हमारी सेनाओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं।


धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर