प्लेन क्रैश को लेकर MCA सचिव ने क्या-क्या दी जानकारी
नई दिल्ली। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के धमाके के न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश को दहला कर रख दिया है। हादसे को 48 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। 12 जून की दोपहर आखिर क्या हुआ था? अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन टेकऑफ करते ही कुछ दूर जाकर कैसे क्रैश हो गया?
इन सभी सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं। इसी बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने पूरी घटना का विवरण साझा किया है।
2 बजे मिली प्लेन क्रैश की सूचना
समीर कुमार सिन्हा के अनुसार, 12 जून को लगभग 2 बजे हमें सूचना मिली कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन क्रैश हो गया है। अधिक जानकारी के लिए हमने फौरन अहमदाबाद ATC से संपर्क किया। हमें पता चला कि AI 171 में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 230 पैसेंजर्स, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स थे।
समीर कुमार सिन्हा ने बताया -
इस विमान ने 1:39 बजे रनवे से उड़ान भरी। 650 फीट के बाद विमान में कुछ खराबी आ गई और विमान ऊंचाई नहीं पकड़ पाया। इसी समय विमान के पायलट ने अहमदाबाद ATC को सूचना दी कि यह मेडे (पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति) है।
ATC ने दी जानकारी
समीर कुमार सिन्हा ने आगे बताया, "ATC के अनुसार जब उन्होंने विमान से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। ठीक 1 मिनट बाद विमान एअरपोर्ट से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेघानी नगर इलाके में क्रैश हो गया।"
पेरिस-दिल्ली-अहमदाबाद तक भरी थी सुरक्षित उड़ान
AI171 की अन्य उड़ानों की जानकारी देते हुए समीर सिन्हा ने बताया "लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले यह विमान पेरिस से दिल्ली और फिर दिल्ली से अहमदाबाद गया था। इस दौरान कोई भी हादसा नहीं हुआ। प्लेन क्रैश के बाद अहमदाबाद रनवे को 2:30 बजे बंद कर दिया गया था। सभी प्रोटोकॉल फॉलो करने के बाद रनवे शाम को 5 बजे खोला गया।"


आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना