शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारातियों ने किया दुल्हन के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब शादी में आए बाराती हत्यारे बन गए। यहां बारातियों ने एक मामूली विवाद के कारण दुल्हन के पक्ष से आए एक मेहमान को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद शादी की खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी
बारातियों ने चाकू से किया हमला
यह मामला बालोद जिले के नचिरई थाना क्षेत्र के चिचबोड़ गांव का है। मृतक की पहचान रामप्रसाद मेश्राम (19) के रूप में हुई है, जो दुल्हन पक्ष का मेहमान था। गांव में ठाकुर परिवार की बेटी के शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस शादी में बारात राजनांदगांव से आई थी। बताया जा रहा है कि शादी में किसी फंक्शन के दौरान दुल्हन पक्ष के मेहमान रामप्रसाद मेश्राम की बारातियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है। इसके बाद देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि बारातियों की तरफ से कुछ लोग दुल्हन के इस मेहमान पर चाकू से हमला कर देते हैं।
जांच में जुटी पुलिस
इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो जाता है। जिसके बाद आनन-फानन में युवक को गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नचिरई पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच कर दी। नचिरई थाना की प्रभारी राधा बोरकर ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस दुल्हन-दूल्हे के पक्ष के मेहमानों से इस मामले पर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे, पुलिस उसके हिसाब से आगे की कार्यवाही करेगी।


कांग्रेस का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ से कई जिलों तक फैला नकली दवाओं का जाल, 20 करोड़ की खेप बरामद; जांच तेज
रिश्तों का खौफनाक अंत! कोरबा में खाने के विवाद में बड़े भाई ने ली छोटे की जान
ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
अमेरिका के टैरिफ ऐलान से भारतीय दवा कंपनियों की बढ़ी चिंता, जानिए वजह
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
आज का LPG रेट जारी, जानिए आपके शहर में 14.2 किलो सिलेंडर की नई कीमत
80 वर्षीय किसान की गुहार, किसान सम्मान निधि का लालच देकर जमीन कब्जाने का आरोप
अफगानिस्तान क्रिकेट में नई शुरुआत, शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद बदलेगी रणनीति
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
NEET पेपर लीक पर सरकार का रुख स्पष्ट, संसद में चर्चा को तैयार; पीएम मोदी का बड़ा बयान