वेब सीरीज़ ‘सलाकार’ को मिले 40 लाख व्यूज
मुंबई। फारूक कबीर के निर्देशन में बनी नई वेब सीरीज़ सलाकार जासूसी थ्रिलर 11 से 17 अगस्त 2025 के सप्ताह में देश की दूसरी सबसे ज्यादा देखी गई ओरिजिनल सीरीज़ बन गई। एक ताजा ओटीटी व्यूअरशिप अनुमान के अनुसार, सलाकार को जियोहॉटस्टार पर लगभग 40 लाख व्यूज़ मिले। यह संख्या इसे जेना ओर्टेगा की चर्चित सीरीज़ वेडनेसडे सीज़न 2 के ठीक पीछे रखती है, जिसे उसी हफ्ते 44 लाख दर्शकों ने देखा और जो सूची में शीर्ष पर रही। अभिनेत्री मौनी रॉय की नई वेब सीरीज़ सलाकार में मौनी रॉय का बिल्कुल नया और दमदार अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने इस सीरीज़ में ‘मरियम’ का किरदार निभाया है, जो जासूसी और रहस्यमयता से भरा हुआ है।
दर्शक उनके अभिनय को गहराई और असरदार अभिव्यक्ति के लिए सराह रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सीरीज़ को जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। नेटिज़न्स का कहना है कि उन्होंने लंबे समय बाद ऐसा शो देखा, जिसने उन्हें पूरी तरह बांधे रखा और मौनी का किरदार विशेष रूप से यादगार रहा। निर्देशक फारूक कबीर ने जासूसी, ड्रामा और सस्पेंस का ऐसा मिश्रण प्रस्तुत किया है, जिसने शो को ‘बिंज-वॉर्थी’ बना दिया। इसकी सिनेमैटोग्राफी, स्टाइलिश प्रस्तुति और भावनात्मक रूप से गहरी कहानी ने इसे अलग पहचान दी है। यही वजह है कि यह हफ्ते की टॉप 5 सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज़ में शामिल होने में सफल रही।
ऑर्मैक्स मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि सलाकार की परतदार कहानी, जिसमें जासूसी के साथ देशभक्ति का तड़का भी है, दर्शकों के लिए बेहद आकर्षक रही। शो की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और यह आने वाले हफ्तों में भी ओटीटी की दुनिया में मजबूत दावेदारी बरकरार रख सकता है। मौनी रॉय की यह सफलता उनके करियर का एक नया पड़ाव मानी जा रही है। टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी मौनी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूती से अपनी जगह बना रही हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
दस साल में तीन शादियां रचाने वाला IAS अफ़सर, दिल फेक अफसर के चर्चे, पत्नियां भी तीनों आईएएस
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?