गर्मी के साथ बदला मौसम, यूपी और उत्तराखंड में बारिश और वज्रपात
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को देशभर में 22 स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान के गंगानगर में इस मौसम में सबसे अधिक तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। उमस और गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े हैं।
उत्तर प्रदेश में 17 और पंजाब में दो लोगों की मौत
गर्मी के कारण उत्तर प्रदेश में 17 और पंजाब में दो लोगों की मौत हो गई। कुछ जगहों पर मौसम बदला तो बारिश और वज्रपात भी पड़ा। इससे उत्तर प्रदेश में तीन और उत्तराखंड में दो लोगों की मौत हो गई। आइएमडी के मुताबिक, गर्मी की स्थिति कम से कम दो दिन और बनी रहेगी। हालांकि दिल्ली में तापमान में मामूली कमी आई है।
उप्र में शुक्रवार को आगरा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि झांसी में 44.9, बांदा में 44.6, हमीरपुर में 44.2 और लखनऊ में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कानपुर व आसपास जिलों में 17 लोगों की मौत
उमस और गर्मी की वजह से कानपुर व आसपास जिलों में 17 लोगों की मौत हुई है। कानपुर में दो महिलाओं समेत छह लोगों के शव सड़क किनारे मिले। कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में चार लोगों के शव मिले। 11 जिलों में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
रामपुर में बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु
मध्य यूपी से पूर्वांचल के जिलों में लू का प्रभाव कम हो रहा है। मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, आजमगढ़, गोरखपुर जैसे जिलों में बरसात हुई है। रामपुर में बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई।
अंबेडकरनगर में बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। कानपुर में 50 वर्षीय रिक्शा चालक पानी पीने के बाद सड़क पर गिर पड़ा और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पंजाब में शाम होते बदला मौसम
पंजाब में लू के कारण दो और लोगों की मौत हो गई, लेकिन शाम होते ही मौसम में बदलाव आया। कई जिलों में तेज हवाएं चलीं और हल्की वर्षा हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। बठिंडा में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के सिरसा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मध्य प्रदेश में भी उच्च तापमान देखा गया। खजुराहो में 45.0 डिग्री सेल्सियस, नरमदापुरम में 44.4 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 44.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकार्ड किया गया। राजधानी दिल्ली में तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, लेकिन गर्मी का अनुभव करने वाला तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
उत्तराखंड में बरसी आफत, हिमाचल में भी बारिश
उत्तराखंड में जोरदार वर्षा से राहत के साथ आफत भी बरसी। हरिद्वार के लक्सर में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला व एक युवक की मृत्यु हो गई। कोटद्वार में वर्षा से रेलवे ट्रेक बाधित रहा, जिससे रेलों की आवाजाही प्रभावित हुई। पिथौरागढ़ में भारी वर्षा से तवाघाट-लिपुलेख(आदि कैलास मार्ग) मार्ग दो स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध होने से दो सौ यात्री चार घंटे तक फंसे रहे।
कुंजुम, रोहतांग दर्रा में हिमपात
नैनीताल के तल्लीताल बाजार की दुकानों व होटलों में मलबा घुस गया है। हिमाचल में कांगड़ा, शिमला, सोलन, मंडी, कुल्लू, ऊना, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर सहित अन्य स्थानों पर वर्षा हुई। प्रदेश की ऊंची चोटियों बारालाचा, कुंजुम, रोहतांग दर्रा में हिमपात हुआ है।


आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना