Vijay Mallya के बेटे का BCCI-IPL पर हमला
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीता। फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को मात देकर पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई।
इस जीत के बाद आरसीबी टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने टीम की जीत के जश्न का एक वीडियो शेयर किया था, लेकिन उनके इस वीडियो को इंस्टाग्राम ने हटा दिया। इस कड़ी में अब सिद्धार्थ माल्या ने BCCI और IPL पर तीखा हमला बोला है।
सिद्धार्थ माल्या ने BCCI-IPL को लताड़ा
दरअसल, विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि RCB की जीत के तुरंत बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनकी टीम की जीत की खुशी और फैंस के साथ जश्न का भाव साफ झलक रहा था।
यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे थे। हालांकि, कुछ ही समय बाद इंस्टाग्राम ने इस वीडियो को हटा दिया और उन्हें कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म पर फैंस से बातचीत करने पर भी रोक लगाई।
सिद्धार्थ ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले की तह तक जाने की कोशिश की, तो उन्हें पता चला कि यह इंस्टाग्राम का फैसला नहीं था, बल्कि IPL अधिकारियों की शिकायत पर वीडियो हटाया गया था। वहीं, IPL ने दावा किया कि उनके वीडियो में कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया था, क्योंकि उसमें मैच के आधिकारिक प्रसारण का कुछ हिस्सा शामिल था।
इस पर सिद्धार्थ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह "बिल्कुल बेतुका" है। उन्होंने BCCI और IPL पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनसे फैंस के साथ इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाने का मौका छीन लिया, जिन्होंने 18 साल तक इस जीत का इंतजार किया था।
RCB ने 18 साल के लंबे इंतजार बाद जीता IPL
IPL 2025 के फाइनल में RCB की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता।यह RCB का चौथा IPL फाइनल था और रजत पाटीदार की कप्तानी में उनकी यह पहली ट्रॉफी है।


शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई