पहलगाम हमला: पीड़ितों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को सराहा, कहा - यह आतंकवाद पर करारा प्रहार
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए व्यक्ति के भतीजे यतीश ने आपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सेना के प्रति आभार व्यक्त किया और आतंकवाद के सफाए की मांग की।
यतीश ने कहा कि पीएम मोदी और हमारी सेना ने आपरेशन सिंदूर शुरू करके बदला लिया और हम इसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं।
हमेशा के लिए समाप्त होना चाहिए आतंकवाद
प्रधानमंत्री को हमेशा के लिए आतंकवाद को खत्म करना चाहिए। इस बीच, पुणे में एक अन्य पीड़ित परिवार ने भी ऐसी ही भावनाएं व्यक्त कीं। पहलगाम हमले में मारे गए कौस्तुभ गणबोटे के पुत्र कुणाल गणबोटे ने सरकार के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया है।
'सेना ने किया बड़ा काम'
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं, हम उससे संतुष्ट हैं और उसका समर्थन करते हैं। सरकार ने जो सैन्य कार्रवाई की, वह पहलगाम में जान गंवाने वालों के लिए एक श्रद्धांजलि थी। हम भारत के लोगों और सेना का धन्यवाद करते हैं, क्योंकि वे इस कठिन परिस्थिति में हमारे साथ रहे हैं।
भारतीय सेना के कदम ने विश्वास जगाया
इसके अलावा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई पर कहा कि हम खुशी से रो रहे थे। मोदी ने बदला लिया है, और जिस तरह से आपरेशन का नाम रखा गया, हमारे आंसू नहीं रुक रहे हैं।
जिन बहनों के सिंदूर को इन आतंकवादियों ने मिटाया, भारत ने उन पर नौ स्थानों पर हमला किया है। पहलगाम हमले के एक अन्य पीड़ित शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा उठाए गए कदम ने देश की सरकार में विश्वास की भावना पैदा की है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त