VDA का मास्टर प्लान: नई टाउनशिप से मिलेगा आधुनिक शहर
वाराणसी|वीडीए मढ़नी, गंजारी और कल्लीपुर में तीन नई टाउनशिप बनाएगा। इसके लिए लगभग 1,700 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया है। इससे इन प्रमुख आवासीय एवं समेकित विकास योजनाओं को गति मिलेगी। वीडीए की ओर से वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 2,866.20 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट पारित किया गया है। प्रस्तावित बजट शासन को भेजा गया है। इसी महीने होने वाली बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी|
वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के अनुसार परिचालन से 2,070.61 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 448 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार, 2,069.07 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान किया गया है, जो विगत वर्ष की तुलना में लगभग 343 प्रतिशत अधिक है।
अफसरों ने शासन को भेजी रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि वीडीए की स्थापना 19 अगस्त 1974 को वाराणसी के सुनियोजित एवं समग्र विकास के उद्देश्य से की गई थी। प्रारंभ में इसका अधिकार क्षेत्र लगभग 793 वर्ग किलोमीटर था, जिसमें महापालिका क्षेत्र सहित 635 गांव शामिल थे। वर्ष 2024 में नगर क्षेत्र के विस्तार को स्वीकृति मिलने के बाद 215 नए राजस्व ग्रामों को भी वीडीए के विकास क्षेत्र में सम्मिलित किया गया। इसके फलस्वरूप वर्तमान में इसका कुल विकास क्षेत्र बढ़कर 1,073 वर्ग किलोमीटर हो गया है।
वीडीए का कार्यक्षेत्र पवित्र गंगा नदी के दोनों किनारों पर विस्तृत है, जो इसे भौगोलिक और प्रशासनिक रूप से दो भागों में विभाजित करता है। प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सतत, संतुलित और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना है।
शहर के नियोजित विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा
वित्तीय वर्ष 2025–26 में प्राधिकरण के स्वीकृत पुनरीक्षित बजट में लगभग 378 करोड़ की आय तथा 467.50 करोड़ के व्यय का प्रावधान किया गया था। वर्तमान में वीडीए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत चार बड़ी आवासीय परियोजनाओं के लिए भूमि अवाप्ति एवं परियोजना विकास की कार्यवाही कर रहा है।
बजट शहर के नियोजित विकास को देगी नई दिशा : यह बजट वाराणसी के तेजी से हो रहे शहरी विस्तार, नई आवासीय टाउनशिप, संस्थागत विकास तथा जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। वीडीए की ओर से प्रस्तावित यह बजट आने वाले समय में शहर के नियोजित विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। वाराणसी विकास प्राधिकरण शहर के समग्र विकास का प्रमुख स्तंभ है और इसकी योजनाबद्ध गतिविधियां वाराणसी को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक और समृद्ध शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त