अज्ञात हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा, मोहर्रम पर हिंसा की छाया
शहडोल। कोतवाली थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। बीती रात मोहर्रम के मौके पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 8 बजे पुरानी बस्ती में ताजिया देखने गए 19 वर्षीय देवराज वंशकार के साथ कुछ युवकों का विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने देवराज पर जानलेवा हमला किया। हमले में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सोमवार की सुबह 8:00 बजे देवराज ने दम तोड़ दिया।
देवराज के पिता नरेंद्र वंशकार ने कहा कि मेरा बेटा मेकैनिक का काम करता था और मोहर्रम देखने के लिए घर से निकला था। उन्होंने आरोप लगाया गया कि वारदात के समय देवराज अपने दोस्तों के साथ था और एक युवक से हल्की सी टकराहट के बाद मामला बढ़ गया। उसके दोस्त सोहिल ने कहा कि हम सब साथ में थे। अचानक चार युवकों में से एक ने चाकू निकाल लिया और देवराज पर हमला कर दिया। हम सब घबरा गए और मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि वे सभी अज्ञात आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। बदमाशों की जल्द पहचान कर ली जाएगी स्थानीय निवासियों ने भी पुलिस से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त