2 अप्रैल तक जारी रहेगा अनिश्चित मौसम का दौर
अंबिकापुर|छत्तीसगढ़ में मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है. जहां प्रदेश के कुछ भागों में बारिश का असर दिख रहा है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश हो रही है. मार्च के महीने में रुक-रुककर आंधी-बारिश का दौर जारी है. इस वजह से कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है|
पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?
- मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा.
- रायपुर में शुक्रवार (27 मार्च) को हल्की बारिश दर्ज की गई. इसके बाद मौसम खुल गया.
- अंबिकापुर में करीब 6 मिमी बारिश हुई. इसके साथ ही जगदलपुर और पेंड्रारोड में हल्की बारिश दर्ज की गई.
राजनांदगांव सबसे गर्म शहर
- छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा. यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
- रायपुर में 38.3 डिग्री, बिलासपुर में 38 डिग्री, पेंड्रा रोड में 35.2 डिग्री, अंबिकापुर में 34.4 डिग्री और जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
- प्रदेश का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया.
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- जम्मू कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है. वहीं राजस्थान, ओडिशा, असम और पश्चिम बंगाल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है जिसका असर छत्तीसगढ़ पर देखने को मिल रहा है.
- IMD के अनुसार 2 अप्रैल 2026 तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा.
- मौसम विभाग ने बीजापुर और सुकमा में तेज हवा के साथ बारिश के चेतावनी जारी की है. यलो अलर्ट जारी किया गया है.


मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
पति की हत्या के मामले में महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
ओमान के समुद्री क्षेत्र में बड़ा हादसा, भारतीय ध्वज वाला शिप डूबा
भीषण गर्मी में आग का तांडव: वडोदरा में कार जलकर खाक
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश