उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, BJP को फायदा पहुंचाने की साज़िश
भोपाल। देशभर में वोटचोरी का मुद्दा गरमाया गया है। इसको लेकर अब मध्य प्रदेश में भी सिसायत गरमा गई है।मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया है। उमंग सिंघार ने कहा, प्रदेश में 27 से ज्यादा सीटों पर वोट चोरी हुई है। जिसके कारण कई कांग्रेस उम्मीदवार बहुत मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे।
BJP को दिया जा रहा अनैतिक लाभ
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वोट चोरी के मुद्दे पर मंगलवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पारदर्शिता बहुत जरूरी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने डेटाबेस आधारित ग्राफिक्स दिखाए। जिसके जरिए उन्होंने वोट चोरी का दावा किया। उन्होंने कहा, ‘प्रदेश के अंदर भी 27 से ज्यादा सीटों पर वोट चोरी हुई है। कुछ महीने पहले ही लाखों मतदाता जोड़े गए हैं। इसके कारण INC के उम्मीदवार हार गए। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि BJP को अनैतिक लाभ देने के लिए ऐसा किया गया है।
राहुल गांधी ने की वोट अधिकार यात्रा
पिछले कुछ दिनों से वोट चोरी को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है। राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया है। सोमवार को बिहार में वोट अधिकार यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता ने BJP पर जमकर हमला बोला। दोनों नेताओं ने गया में भी रैली की, इस दौरान तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेइमानी से सत्ता में आई भाजपा को भगाना है। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि कई सालों से चुनाव में गड़बड़ी हो रही है, लेकिन शिकायत करने पर चुनाव आयोग जांच करने के बजाय एफिडेविट मांग रहा है।
विपक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) और वोटर वेरिफिकेशन को लेकर आज विपक्ष ने भी सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि चुनाव आयोग हमारे सवालों का जवाब नहीं दे रहा है और अपनी जवाबदेही से भाग रहा है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
दस साल में तीन शादियां रचाने वाला IAS अफ़सर, दिल फेक अफसर के चर्चे, पत्नियां भी तीनों आईएएस
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?