उद्धव ठाकरे को एक और सियासी झटका, वरिष्ठ नेता के इस्तीफे से बढ़ी चुनौती
कोल्हापुर:महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के भीतर हलचल तेज हो गई है। लोकसभा के 9 में से 6 सांसदों के पाला बदलने के बाद अब पार्टी को जमीनी स्तर पर एक और बड़ा झटका लगा है। कोल्हापुर के जिला प्रमुख रविकिरण इंगवले ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे में किसी स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन उनके बयानों ने पार्टी के भीतर चल रही गहरी खींचतान और असंतोष को खुलकर सामने ला दिया है।
उपनेताओं से मतभेद और ऑडियो क्लिप वायरल होने से बढ़ा विवाद
रविकिरण इंगवले जिले में ठाकरे गुट के एक बेहद मजबूत और सक्रिय नेता माने जाते हैं। वह दो बार शहर प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने के बाद पिछले साल ही जिला प्रमुख के पद पर नियुक्त हुए थे। लेकिन उनकी नियुक्ति के बाद से ही पार्टी के उपनेता संजय पवार, हर्षल सुर्वे और अन्य स्थानीय नेताओं के बीच मतभेद सार्वजनिक होने लगे थे। रही-सही कसर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग ने पूरी कर दी, जिसमें इंगवले और शहर प्रमुख मंजीत माने के बीच फोन पर तीखी बहस होती सुनाई दे रही थी। इस विवाद और संगठन में समन्वय की कमी के चलते स्थानीय स्तर पर पार्टी लगातार कमजोर हो रही थी।
"आखिर कब तक अकेले मोर्चा संभालता रहूं?"
पद छोड़ने के बाद मीडिया से बातचीत में रविकिरण इंगवले ने अपने मन की भड़ास निकाली। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "आखिर कब तक अकेले मोर्चा संभालता रहूं? मैं कब तक अकेला फॉरवर्ड बनकर खेलता रहूं, अब मेरी इच्छा डिफेंस में जाने की है। इसलिए मैंने फिलहाल आराम करने के लिए यह फैसला लिया है।" हालांकि, उन्होंने यह साफ किया है कि उन्होंने सिर्फ जिला प्रमुख का पद छोड़ा है, शिवसेना (UBT) से नाता नहीं तोड़ा है।
विरोधियों को दी 'कुंडली' उजागर करने की चेतावनी
इंगवले ने कड़े शब्दों में कहा कि उनकी किसी व्यक्ति से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने विरोधियों को चेतावनी भरे अंदाज में चेताया कि मेरे बारे में बयानबाजी करने वाले यह न भूलें कि हर किसी की पूरी कुंडली मेरे पास सुरक्षित है। इंगवले के इस अचानक उठाए गए कदम के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी असमंजस की स्थिति है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इंगवले आने वाले समय में ठाकरे गुट के साथ बने रहेंगे या कोई नया राजनीतिक रास्ता चुनेंगे, और पार्टी नेतृत्व अब कोल्हापुर की कमान किसे सौंपता है।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'