ट्रंप के सुर बदले, भारत को लेकर दी खुशखबरी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर भारत के प्रति अब धीरे-धीरे बदल रहे हैं। दरअसल, ट्रंप ने पीएम मोदी को 'सबसे अच्छा दोस्त' बताकर एक गुड न्यूज दे दी है।
तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ट्रंप ने घोषणा की कि उनके प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार वार्ता फिर से शुरू कर दी है।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत चल रही है।
ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपना 'बहुत अच्छा दोस्त' बताया और कहा कि वह आने वाले हफ्तों में उनसे बात करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों देशों को एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
पहले भी ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया था 'दोस्त'
ट्रंप का यह नवीनतम बयान अमेरिका की ओर से हाल ही में आई नरमी के बाद आया है। इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि मैं हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का दोस्त रहूंगा। ट्रंप ने इस दौरान पीएम मोदी को 'महान प्रधानमंत्री' तक कह दिया।
ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी टिप्पणी के कुछ घंटों बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं की सराहना करते हैं और उनका पूरा सम्मान करते हैं।
पीएम मोदी ने भी दी थी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं और उनका पूरा सम्मान करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।
सोमवार को, अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने अमेरिका की राजनीतिक मामलों की उप-विदेश मंत्री एलिसन हुकर से भी मुलाकात की।
राजदूत क्वात्रा ने मंगलवार को एक्स पर बैठक की एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि एलिसन हुकर के साथ उनकी सार्थक चर्चा हुई।
बता दें कि 27 अगस्त को, ट्रंप ने अमेरिका में भारतीय आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। तब से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।


बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ