ट्रंप का दावा- ईरान ने दी थी 'पहले से सूचना', दागी 14 मिसाइलों में से 13 को किया तबाह, कोई हताहत नहीं
ईरान ने सोमवार को कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला किया. अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी के जवाब में उठाए गए इस कदम से अस्थिर क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया. अमेरिका ने पुष्टि की है कि कतर स्थित वायु सेना अड्डे पर ईरान की ओर से मिसाइल हमला किया गया. उसने कहा कि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
हमले के तुरंत बाद, खाड़ी देश बहरीन ने अपने हवाई क्षेत्र में उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया. बहरीन में अमेरिका का पांचवां बेड़ा मुख्यालय स्थित है. ईरान के हमले से कुछ समय पहले कतर ने भी अपने हवाई क्षेत्र में उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.
ईरान का पलटवार काफी कमजोर
वहीं ईरान की ओर से कतर में अमेरिकी बेस पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान का पलटवार काफी कमजोर था, जैसा की उम्मीद थी. उन्होंने बताया कि इस हमले में किसी अमेरिकी नागरिक को नुकसान नहीं हुआ है. ईरान के मिसाइलों को रोक दिया गया.
अमेरिका ने न्यूक्लियर प्लांट पर किया हमला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने लिखा कि ईरान ने अमेरिका के उनके न्यूक्लियर प्लांट पर हमले को लेकर आधिकारिक तौर पर जवाबी कार्रवाई की जो कि काफी कमजोर रहा. हम ऐसे कमजोर जवाबी हमले की उम्मीद भी कर रहे थे. ट्रंप ने बताया कि ईरान की ओर से 14 मिसाइलें दागीं गईं थी, जिनमें से 13 को हमने नष्ट कर दिया गया. एक को छोड़ दिया गया क्योंकि वह किसी और दिशा में जा रही थी.
ईरान का अमेरिका को जवाब
ईरान ने सोमवार रात कहा कि उसने कतर के अल उदीद वायु सेना अड्डे पर तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया है.यह घोषणा सरकारी टेलीविजन पर की गई. स्क्रीन पर एक कैप्शन में इसे अमेरिका की आक्रामकता के लिए ईरान के सशस्त्र बलों द्वारा करारा जवाब कहा गया. ईरान ने कहा कि अल उदीद अड्डे पर उसके द्वारा किया गया मिसाइल हमला ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिका द्वारा गिराए गए बमों की संख्या के बराबर है.
ईरानी हमले की निंदा
यह हमला ईरान से खतरे के मद्देनजर कतर द्वारा एहतियात के तौर पर अपने एयरस्पेस को बंद करने के तुरंत बाद हुआ था. इराक के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ईरान ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैनिकों के लिए ऐन अल-असद बेस को भी निशाना बनाया.अमेरिकी सेना द्वारा ईरानी परमाणु ठिकानों पर बमबारी के जवाब में ईरान ने मिसाइल दागे हैं. कतर ने बयान जारी कर वायु सेना अड्डे पर ईरानी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.


शमी को नजरअंदाज किए जाने की बात से गांगुली ने किया इनकार, बताया क्या है असली तस्वीर
चिदंबरम ने BRICS के नतीजों पर उठाए सवाल, थरूर ने बताया भारत के लिए रणनीतिक फायदा
52/2 के स्कोर पर पाकिस्तान का खेल थमा, इंग्लैंड की बढ़त अब भी 268 रन
बिग बॉस 20 में शुरू हुआ पहला बड़ा विवाद, यंग डीएसए और कनिका मान आमने-सामने
BRICS में आसान होगा व्यापार? पीयूष गोयल ने बाजार और भुगतान व्यवस्था पर दिया जोर
18 अमेरिकी सुरक्षित, लेकिन 70 अब भी लापता; नेपाल त्रासदी पर अमेरिका का बयान
बेटी के मामले में घिरे पिनाराई विजयन, BJP ने कहा- अब पद पर बने रहने का हक नहीं
शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
छह घंटे की सर्जरी के बाद कैसी है शरत सक्सेना की तबीयत? जानिए लेटेस्ट अपडेट
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 11 से 14 सितंबर तक कई जगह शाखाएं रहेंगी बंद
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव