क्रूर और बेकाबू अवतार में नजर आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ
मुंबई। अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म बागी 4 का बालीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ ने नया पोस्टर जारी किया है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्टर में टाइगर पूरी तरह से क्रूर और बेकाबू अवतार में नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, “गुस्से में डूबा बागी न रोके जाने वाला है, न ही काबू में आने वाला! गुस्सा हमारा था, लेकिन प्यार आपका है – टीज़र को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।” पोस्ट के साथ ही यह भी साफ हो गया कि फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और निम्मा ए हर्ष के निर्देशन में बन रही बागी 4 पहले ही टीज़र के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा चुकी है। कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुए टीज़र को अब तक 2.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। नए पोस्टर ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है, जिससे साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें अब चरम पर हैं।
पोस्टर सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपने जोश और दीवानगी का इजहार किया। किसी ने लिखा, “रॉनी आप वापस आ गए हो, यह पागलपन भरा और बेहतरीन है ”, तो किसी ने कहा, “टोटल डेडली लुक भाई।” वहीं एक यूजर ने टाइगर की एनर्जी और एक्सप्रेशन की तारीफ करते हुए लिखा, “स्पीचलेस विद दिस लुक।” इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि दर्शक एक बार फिर बड़े पर्दे पर टाइगर के धमाकेदार एक्शन का इंतजार कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ को भारत के सबसे बेहतरीन एक्शन हीरो के रूप में पहचाना जाता है, और बागी सीरीज़ में उनका किरदार रॉनी दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। हर फिल्म के साथ एक्शन का स्तर और तीव्रता बढ़ती गई है। अब बागी 4 के साथ टीम पहले से भी ज्यादा बड़े पैमाने पर एक्शन, स्टंट और रोमांच पेश करने की तैयारी में है।
फिल्म का विजुअल ट्रीट और हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस दर्शकों को सीट से बांधे रखने का वादा करते हैं। नए पोस्टर के साथ ही फिल्म का आधिकारिक काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अगर पोस्टर और टीज़र से मिले संकेतों पर भरोसा किया जाए, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि बागी 4 एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। रिबेल रॉनी लौट आया है और इस बार उसे रोक पाना किसी के बस में नहीं होगा।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
दस साल में तीन शादियां रचाने वाला IAS अफ़सर, दिल फेक अफसर के चर्चे, पत्नियां भी तीनों आईएएस
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?