क्रेटा इलेक्ट्रिक के तीन नए वेरिएंट्स लॉन्च
नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया ने क्रेटा इलेक्ट्रिक के तीन नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि इन वेरिएंट्स के जरिए ग्राहकों को न केवल ज्यादा विकल्प मिलेंगे, बल्कि प्रीमियम फीचर्स और नए रंगों का अनुभव भी मिलेगा। इनमें क्रेटा इलेक्ट्रिक एक्सीलेंस (42केडब्ल्यूएच), क्रेटा इलेक्ट्रिक एग्जीक्यूटिव टेक (42केडब्ल्यूएच) और क्रेटा इलेक्ट्रिक एग्जीक्यूटिव (ओ) (51.4केडब्ल्यूएच) शामिल हैं। 42केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाली क्रेटा इलेक्ट्रिक 420 किमी तक की रेंज देती है, जबकि 51.4 केडब्ल्यूएच पैक के साथ यह कार 510 किमी तक सफर तय कर सकती है। यानी लंबी दूरी तक सफर करने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प अब उपलब्ध हो गया है। लॉन्च के मौके पर हुंडई मोटर इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने कहा कि ये वेरिएंट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और सुलभ और आकर्षक बनाएंगे। क्रेटा इलेक्ट्रिक एक्सीलेंस वेरिएंट में लेवल 2 अडास के 20 फीचर्स, 360 डिग्री सराउंड व्यू, डैशकैम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, पावर्ड सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
वहीं, एग्जीक्यूटिव टेक वेरिएंट को टेक्नोलॉजी पैक्ड मॉडल के रूप में पेश किया गया है, जिसमें वॉयस-एनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले की सुविधा दी गई है। 51.4 केडब्ल्यूएच वाले एग्जीक्यूटिव (ओ) वेरिएंट में प्रीमियम फीचर्स जैसे स्मार्ट सनरूफ, रियर वायरलेस चार्जर और इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट एडजस्ट शामिल हैं। सभी वेरिएंट्स वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करते हैं।


देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता
देश दहशत फैलाने की साजिश नाकाम? ISI लिंक केस में NIA की एंट्री