इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी
आज कल जीवन की व्यस्तता और भागदौड़ के कारण भूलने की बीमारी बढ़ती जा रही है। कई लोग इससे परेशान हैं। लगातार बने रहने वाले तनाव से ज्यादातर लोगों का दिमाग कमजोर होने लगता है। इस कारण हर बात दिमाग से निकलने लगती है, जिस वजह से हमे दूसरों की नाराजगी का शिकार भी बनना बढ़ता है। अगर आप भी कोई चीज रखकर भूल जाते है तो अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू कर दें। ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन करें, जिनसे स्मरण शक्ति तेज हो। आप घरेलू तरीके अपनाकर भी अपने दिमाग को तेज रख सकते है। आइए हम आपको कुछ घरेलू चीजों के उपाय बताएंगे, जिससे स्मरण शक्ति दिनों-दिन तेज होती रहेगी। रोज रात को 10-15 बादाम पानी में भिगोकर ऱख दें। सुबह इनके छिलके उतारकर इनका बारीक पेस्ट बना लें। फिर इसमें शहद डालकर उबाल लें। फिर इसे ठंडा करके पिएं। इसका सेवन करने के 2 घंटे बाद कुछ भी ना खाएं। आंवले का इस्तेमाल सदियों के किया जा रहा है। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाएं। इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है। बात-बात पर फूलने की परेशानी भी दूर हो जाती है।गाय के घी से रात को सोने से सिर की मालिश करें। इससे स्मरण शक्ति तेज होगी। अगर आप अखरोट खाते है तो बहुत ही अच्छा है क्योंकि इनमें दिमाग को तेज रखने वाले गुण मौजूद होते है। 10 ग्राम किशमिश के साथ 20 ग्राम अखरोट खाएं। गाजर और गुलकंद खाने से दिमाग तेज रहता है। दिन में रोज 2-3 बार इन दोनों चीजों का सेवन करें। इससे दिमाग बिल्कुल स्वस्थ रहता है। रात को सोने से पहले उड़द की दाल को भिगोकर ऱख दें। सुबह इस दाल का पेस्ट बनाकर इसमें मिश्री मिला लें। फिर दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे बी दिमाग तेज रहेगा। सौंफ के दाने पीसकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को सुबद शाम दूध के साथ लें। इससे बाकी समस्याएं तो दूर होती है दिमाग भी तेज रहता है। शहद के साथ 10 ग्राम दालचीनी मिलाकर चाट लें। इससे भी दिमाग तेज रहेगा। भूलने की बीमारी दूर हो जाएगी।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'