मैच में एक नहीं, बल्कि 3-3 सुपर ओवर हुए
नई दिल्ली। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल यूं ही नहीं कहा जाता है। इस खेल में कब क्या हो जाए, इसका किसी को भी अंदाजा नहीं होता। जहां हर गेंद, हर रन, हर विकेट मैच का रुख बदलने का काम करता है और जब बात सुपर ओवर की आती है तो रोमांच खुद चरम सीमा पर पहुंच जाता है, लेकिन जरा सोचिए की एक मैच में एक नहीं, बल्कि तीन सुपर ओवर खेले जाएं तो क्या होगा?
ऐसा ही कुछ हुआ है, जिसे देखकर हर फैंस हैरान हैं। यह मुकाबला नीदरलैंड्स और नेपाल के बीच खेले गए टी20 मैच का हाल रहा, जिसे सिर्फ एक क्रिकेट मैच ही नहीं, बल्कि कभी हार न मानने की भावना का उदाहरण के तौर पर अब दिया जाएगा।
टी20 क्रिकेट में पहली बार तीन सुपर ओवर का रोमांच
दरअसल, नेपाल बनाम नीदरलैंड्स के मैच में एक नहीं, बल्कि 3-3 सुपर ओवर फेंकने पड़ गए। आखिरी सुपर ओवर में पांच गेंद बाकी रहते हुए माइकल लेविट के सिक्स के साथ मैच का फैसला हुआ। टी20 या लिस्ट ए क्रिकेट में ऐसा कारनामा पहली बार देखने को मिला हैं। मैच में पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स की टीम ने 7 विकेट पर 152 रन बनाए थे, जिसमें बास डी लीडे (35) और विक्रमजीत सिंह (30) रन की पारी खेली थी।
ऐसा लग रहा था कि नीदरलैंड्स मैच जीत जाएगा, लेकिन नेपाल ने हार नहीं मानी। नंदन यादव ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी की और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर स्कोर बराबर कर दिया, जिससे मैच सुपर ओवर में चला गया। नेपाल की तरफ से मैच में कप्तान रोहित ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए।
3 सुपर ओवर का स्कोर कार्ड
- नेपाल ने पहले सुपर ओवर में बनाए 19/1, इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने माइकल (6*) और (12*) रन के दम पर 19 रन बनाकर मैच को फिर सुपर ओवर में टाई कराया।
- दूसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड्स ने पहले बैटिंग करते हुए 17/2 बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम ने रोहित (7 *रन) और दिपेंद्र (10*) की मदद से 17 रन बना लिए।
- तीसरा सुपर ओवर नेपाल के लिए काफी निराशाजनक रहा। कप्तान रोहित (0) और दिपेंद्र (0) और रुपेश (0) रन पर आउट हुए। इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम के माइकल ने छक्का लगाकर पांच गेंद बाक रहते हुए मुकाबला 2 विकेट से जीता।
पहले सुपर ओवर का हाल- भुर्टेल और ओ'डॉड का दबाव में प्रदर्शन
नेपाल बनाम नीदरलैंड्स के बीच पहले सुपर ओवर मैच में नेपाल ने बल्लेबाजी की। कुशल भुर्टेल ने दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा, लेकिन नीदरलैंड्स ने भी जवाब में जोरदार प्रदर्शन किया। माइकल लेविट ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा, और मैक्स ओ'डॉड ने आखिरी दो गेंदों पर एक सिक्स और एक चौका लगाकर मैच को दूसरे सुपर ओवर में खींच लिया।
दूसरा सुपर ओवर: ऐरी ने छक्का जड़कर तीसरे सुपर ओवर की ओर मैच धकेला
दूसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी की और ललित राजबंशी के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद 17 रन बनाए। नेपाल की पारी की शुरुआत रोहित पौडेल ने छक्के से की, जिसके बाद दीपेंद्र सिंह ऐरी ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर 7 रन की दरकीर थी और ऐरी ने काउ कॉर्नर पर शानदार छक्का लगाकर मैच को तीसरे सुपर ओवर में धकेल दिया।
तीसरा सुपर ओवर: माइकल लेविट के बल्ले से निकला विनिंग सिक्स
इस तरह नेपाल बनाम नीदरलैंड्स मैच में तीसरा सुपर ओवर खेला गया। ऑफ-स्पिनर जैक लायन-कैशे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पौडेल और डेब्यू कर रहे रूपेश सिंह को 4 गेंदों में बिना कोई रन दिए आउट कर दिया। नीदरलैंड्स का टागरेट 0 रहा और माइकल लेविट ने संदीप लामिछाने को छक्का मारकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।


नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास