कॉपी बचे नहीं असली, पाकिस्तान की हालत फिर से हुई पतली
नई दिल्ली : पाकिस्तान की मेंस टीम से क्रिकेट खेलते हैं बाबर आजम. और, वहां की महिला क्रिकेट टीम में है बाबर आजम की हमशक्ल. जी नहीं, ऐसा हम नहीं बल्कि पाकिस्तानी फैंस कहते हैं, जिन्हें अपने देश की वीमेन्स क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा में बाबर आजम का अक्स दिखता है. उनका मानना है कि गुल फिरोजा का लुक्स, उनके बैटिंग का स्टाइल सब बाबर जैसा है. मगर बाबर आजम जैसी होने या दिखने वाली ये बल्लेबाज दुनिया की 9वें नंबर की T20 टीम आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार को नहीं टाल पाई.
20 ओवर भी नहीं खेली आयरलैंड की टीम
पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है. ये दौरा T20 सीरीज के लिए है. 3 T20 की सीरीज का पहला मैच 6 अगस्त को खेला गया, जिसमें आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की, जिनकी इनिंग को पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 19.4 ओवर में ही समेट दिया. आयरलैंड ने 142 रन बनाए. आयरलैंड की ओर से ओरला प्रेंडरगास्ट ने 29 रन बनाए. जबकि ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज एमी हंटर 37 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए.
पाकिस्तान और आयरलैंड का फर्क समझिए
अब पाकिस्तान के सामने 143 रन का लक्ष्य था. महिला क्रिकेट में आयरलैंड के मुकाबले पाकिस्तान का कद बड़ा है. दोनों टीमों के बीच का ये फर्क उनकी ICC T20 रैंकिंग को देखकर भी चलता है, जिसमें 9वें नंबर के आयरलैंड के मुकाबले पाकिस्तान 8वें नंबर पर है. लेकिन, रन चेज के दौरान कहानी ठीक इसके उलट दिखी.
बाबर आजम की हमशक्ल भी पाकिस्तान को नहीं बचा पाई
पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करने बाबर आजम की हमशक्ल कही जाने वाली गुल फिरोजा और मुनीबा अली उतरीं. मगर ये साझेदारी बनने से पहले ही बिखर गईं. मुनीबा अली 5 रन बनाकर आउट हुई. अब गुल फिरोजा को सिद्रा अमीन का साथ मिला. मगर ये साथ भी 10 रन से ज्यादा स्कोर बोर्ड में नहीं जोड़ सकी. इस बार आउट होने वाली बाबर आजम की हमशक्ल गुल फिरोजा रही, जिसने सिर्फ 5 रन बनाए.
कुल मिलाकर पाकिस्तान की महिला टीम की, जिसके पास आयरलैंड के पास ज्यादा इंटरनेशनल तजुर्बा था, कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक तो दूर 30 रन की दहलीज भी नहीं लांघ सकी. नतीजा ये हुआ कि पूरे 20 ओवर खेलकर और हाथ में 1 विकेट बचाकर भी पाकिस्तान की टीम 131 रन ही बना सकी. आयरलैंड ने 11 रन से ये मुकाबला जीत लिया. इस जीत में प्लेयर ऑफ द मैच 23 साल की आयरिश खिलाड़ी ओरला प्रेंडरगास्ट बनीं, जिसने बल्ले से 29 रन बनाने के अलावा गेंद से भी पाकिस्तान के 3 विकेट चटकाए.
अब तक 15… 10 पाक ने जीते, 5 आयरलैंड ने
पाकिस्तान और आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का ये पहला T20 था. इसके जरिए T20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें 15वीं बार आमने-सामने आईं थीं. उन 15 मुकाबलों में 10 बार पाकिस्तान को जीत मिली है, जबकि 5 बार आयरलैंड ने बाजी मारी है.


PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
दस साल में तीन शादियां रचाने वाला IAS अफ़सर, दिल फेक अफसर के चर्चे, पत्नियां भी तीनों आईएएस
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला