मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर
रायपुर : बीजापुर जिले के विकासखंड भोपालपटनम में जल संसाधन विभाग द्वारा मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। लगभग 370.55 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। यह कार्य 23 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुआ था और अब तक 71 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। योजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मजबूत होगी और किसानों की खेती को नई दिशा मिलेगी।
चार गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ
मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से ग्राम तमलापल्ली, मद्देड़, संगमपल्ली और बारेगुड़ा के लगभग 299 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इस परियोजना के माध्यम से 530 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को समय पर पानी मिल सकेगा और खेती अधिक उत्पादक बनेगी।
खेती के साथ जल संरक्षण को भी मिलेगा बढ़ावा
यह तालाब केवल सिंचाई का साधन नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र में जल संरक्षण और जल संवर्धन को भी मजबूत करेगा। तालाब के पुनर्जीवन से ग्रामीणों को वर्षभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही निस्तारी जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
किसानों में दिख रहा उत्साह
क्षेत्र के किसानों में इस योजना को लेकर उत्साह है। ग्रामीणों का मानना है कि तालाब के जीर्णाेद्धार से खेती की स्थिति बेहतर होगी और आने वाले समय में उत्पादन के साथ आय में भी वृद्धि होगी। इससे किसानों को फसल विविधीकरण और बेहतर कृषि प्रबंधन का अवसर मिलेगा।
ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम
मद्देड़ तालाब का जीर्णाेद्धार कार्य जल संसाधन विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो क्षेत्र में जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और ग्रामीण विकास को नई गति देगा। यह परियोजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र को आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम साबित होगी।


बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता