दुर्गम पहाड़ियों के बीच पहुंची स्वास्थ्य की रोशनी स्वास्थ्य शिविरों ने जगाया भरोसा
रायपुर : बरसात का मौसम शुरू होते ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे समय में जब दूरस्थ और पहुंचविहीन क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचना कठिन हो जाता है, तब स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय पहल ग्रामीणों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है।
बलरामपुर जिले के दुर्गम ग्राम नवटोली और खामियां में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों ने न केवल लोगों का उपचार किया, बल्कि उनके मन में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत किया। पहाड़ियों और जंगलों से घिरे इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम के पहुंचने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की।
नवटोली की बुजुर्ग महिला श्रीमती कमला देवी बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इस बार गांव में ही डॉक्टरों की टीम पहुंची, स्वास्थ्य जांच हुई और निःशुल्क दवाइयां भी मिलीं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
शिविरों में लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने की जानकारी दी गई। आयुष्मान कार्ड और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और बुजुर्गों की विशेष जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।
ग्राम खामियां के ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केवल इलाज ही नहीं किया, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी बनाया। कुओं और जलस्रोतों के शुद्धीकरण से गांव में जलजनित रोगों की रोकथाम की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
प्रशासन और समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों से दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं। दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं केवल उपचार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे ग्रामीणों के जीवन में सुरक्षा, विश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी जगा रही हैं।


आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने रखा सरकार का पक्ष
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
पुलिस के लिए बना सिरदर्द, 3 महीने बाद पकड़ा गया जेल से फरार 'बस्तर का नटवरलाल'