शराब से बढ़ेगा राजस्व, प्रदेश में 67 नई दुकानों के टेंडर जारी, शराब शौकीनों की मौज!
New liquor shops: प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग प्रदेशभर में शराब की 67 नई दुकानें खोलने जा रहा है। रायपुर जिले में भी शराब की नई सात दुकानें खोलने के लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। आबकारी विभाग के अधिकारी इसके पीछे यह तर्क दे रहे हैं कि दुकानें ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में खोली जा रही हैं, जिसके लगभग 20-30 किलोमीटर क्षेत्र में शराब की एक भी दुकानें नहीं हैं।
अवैध शराब बिक्री के साथ मिलावटी शराब की भी बिक्री
उदाहरण के तौर पर कह सकते हैं कि (ए और बी के बीच) की दूरी कम करने के लिए दुकानें खोल रहे हैं। अफसरों का कहना है कि शराब दुकानें नहीं होने का फायदा शराब माफिया और कोचिया उठा रहे हैं। इस कारण इन क्षेत्रों में प्रदेश और दूसरे प्रांत की अवैध शराब बिक्री के साथ मिलावटी शराब की भी खूब बिक्री हो रही है।
ड्रॉय जोन में खुलेंगी शराब दुकानें रायपुर जिले में खुलने वाली सभी नई शराब दुकानें ड्रॉय जोन में होंगी। यह दुकानें ग्राम भैंसा, समोदा, टेमरी, खौली, पलोद, दोंदेखुर्द एवं नया रायपुर के सेक्टर-29 में खोली जाने वाली हैं। इन सभी स्थानों के आसपास करीब 20-20 किलोमीटर तक शराब की एक भी दुकान नहीं है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में शराब की अवैध बिक्री भी जमकर हो रही है।
रामकृष्ण मिश्रा, उपायुक्त, आबकारी रायपुर: जिन सात जगहों पर शराब दुकानें खोली जा रही हैं, उसके आसपास कोई दुकान नहीं है। ड्रॉय जोन के कारण इनका चयन किया गया है। इससे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगेगी।
महंगे दामों पर भी की जा रही शराब बिक्री
आबकारी विभाग के पास शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए पर्याप्त बल की कमी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के लिए रायपुर जिले में 58 बल ही स्वीकृत किए गए हैं, पर इनकी संख्या करीब 10 है। ऐसे में पर्याप्त बल नहीं होने की वजह से ज्यादा कार्रवाई भी नहीं कर पा रहे हैं।
वहीं, अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई कारगार साबित नहीं हो पाई है। कुछ ही दिनों में शराब माफिया और कोचिया फिर सक्रिय हो जाते हैं। रायपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। रायपुर शहर में कई स्थानों पर देर रात तक शराब परोसी जा रही है। कई स्थानों पर एमआरपी से महंगे दामों पर भी शराब बिक्री की जा रही है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव