लहराती रस्सी फंसी गले में-व्यवसायी घायल
कोरबा कोरबा अंचल मुख्य मार्ग के किनारे एक माल वाहन चालक वाहन खड़ी कर मनवाने तरीके से लापरवाही पूर्वक सामानों को खाली कर रहा था। लापरवाही से किए गए इस कार्य के कारण एक व्यवसायी की जान पर बन आई जब लहराती रस्सी व्यवसायी के गले में फंदे की तरह फंस गई।
गनीमत रही कि व्यवसायी ने तुरंत खुद को संभाल लिया वरना दम घुटने से एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आरोप हैं की गलती मानने और माफी मांगने की बजाय वाहन चालक और हमाल ने घायल व्यवसायी के साथ मारपीट को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार पीड़ित प्रार्थी राजू साहू गुप्ता गली संजय नगर थाना कोतवाली निवासी हैं। वह अपने वाहन से सीतामणी से वापस घर लौट रहा था, तब एक प्रतीष्ठित किराना दुकान के पास एक वाहन का चालक अपने वाहन से सामान दुकान में उतार रहा था। ये लोग सामान उतारने हेतु रस्सी घुमा-घुमा कर खोल रहे थे, रस्सी खोलने के दौरान रस्सी प्रार्थी के गले में रस्सी फंस गयी और करीब 20 से 30 मीटर आगे तक फंदा लगी हालत में वाहन चला गिर पड़े। बताया जा रहा हैं कि उनके द्वारा वाहन चालक को बोलने पर वाहन चालक व उसका हमाल ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी से मारपीट की।
जानकारी देते हुए बताया गया की आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा बंद कराया तब प्रार्थी ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने वाहन चालक व हमाल के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3)- बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर पीड़ित का मुलाहिजा कराया गया है।


राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?