सुजलॉन का शानदार प्रदर्शन जारी: एक और महत्वपूर्ण ऑर्डर, इस बार पीएसयू से।
Suzlon Energy Share Price: बीते कारोबारी दिन, 7 मई को बाजार में हलचल देखने को मिली थी, वहीं Suzlon Energy के शेयरों में तेजी देखी गई थी. ये कंपनी फिर एक बार फिर चर्चा में है. इसे सरकारी कंपनी (BPCL) से 50 मेगावॉट का विंड एनर्जी प्रोजेक्ट का नया ऑर्डर मिला है. कल के कारोबार में इसमें 109 मिलियन से ज्यादा की वॉल्यूम देखी गई थी. इस डील के बाद इसके शेयरों में फिर से स्पीड देखन को मिल सकती है. आइए इस डील के बारे में जानते हैं.
BPCL से मिला ऑर्डर
BPCL ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उसने दो 50 मेगावॉट की विंड एनर्जी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. जिसमें एक मध्य प्रदेश में और दूसरी महाराष्ट्र में में है. इनमें मध्य प्रदेश की प्रोजेक्ट Suzlon Energy को सौंपी गई है, जबकि महाराष्ट्र की परियोजना Integrum Energy को दी गई है.
इन प्रोजेक्ट का मकसद
ये दोनों परियोजनाएं BPCL की बिना और मुंबई रिफाइनरी के लिए बिजली पैदा करेंगी. इनका मुख्य उद्देश्य फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता को कम करना है.
रिन्यूएबल एनर्जी की तरफ कदम
BPCL का टारगेट है कि वह साल 2040 तक 10 गीगावॉट (GW) की ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी हासिल करे और Scope 1 और Scope 2 के तहत जीरो कार्बन एमिशन बन जाए.
Suzlon की ऑर्डर बुक
अभी से टाइम कंपनी के पास कुल 5,622 मेगावॉट के ऑर्डर हैं. जिसमें पिछली तिमाही के डिलीवरी भी शामिल हैं.
इसके अलावा अप्रैल 2025 में कंपनी को दो और बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिनमें 100.8 MW का ऑर्डर Sunsure Energy से और 378 MW का ऑर्डर NTPC Green Energy से मिला है.
Suzlon के शेयर की चाल
- Suzlon Energy का शेयर ने निवेशकों को जमकर रिटर्न दिया है.
- पिछले 5 साल में 2296 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न
- पिछले 1 साल में 37 फीसदी की बढ़त
- हालांकि, इस साल अब तक (YTD) में शेयर 16.38 फीसदी गिरा है
- 7 मई 2025 को बाजार बंद होने के बाद Suzlon Energy का शेयरों का भाव 54.70 रुपये था.


राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
वीरभानपुर में तनाव, सुरक्षा घेरे में रहा इलाका