भोपाल रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधि: आरपीएफ ने पकड़े शातिर अपराधी
चोरी की नीयत से घूम रहे थे प्लेटफार्म पर, रेल अधिनियम के तहत हुई कानूनी कार्रवाई
भोपाल | मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री प्रशांत यादव के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए निरंतर निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आरपीएफ के आरक्षक अमित यादव, मनीष कुमार, सत्येंद्र कुमार एवं कृष्ण कुमार की टीम द्वारा दिनांक 09 मई 2025 को सायं 19:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2/3 पर यात्री सामान चोरी की नीयत से घूम रहे चार संदिग्ध व्यक्तियों को रेल सुरक्षा बल द्वारा पकड़ा गया। आरपीएफ की चेकिंग टीम द्वारा पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान लखन मोगिया (22 वर्ष, ग्राम मुगल खेड़ी, थाना कुरावर, जिला राजगढ़), रामबाबू मोगिया (29 वर्ष, ग्राम बदनपुर, थाना सहारनपुर, जिला राजगढ़), मिथुन सिंह मोगिया (25 वर्ष, ग्राम मुगल खेड़ी, थाना पटना, जिला राजगढ़) और जितेंद्र सिंह मोगिया (25 वर्ष, ग्राम श्यामपुर, जिला सीहोर) के रूप में हुई।
पूछताछ और तलाशी के दौरान इनके पास यात्रियों से चुराए गए ₹4185/- नकद बरामद हुए। उक्त व्यक्ति रेलवे परिसर में बिना टिकट एवं वैध कारण के पाए गए। मौके पर कोई शिकायतकर्ता उपस्थित नहीं होने के बावजूद इनकी संदिग्ध गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए रेल अधिनियम की धाराओं 145 (अनुशासनहीनता), 146 (रेलवे कर्मचारी के आदेश की अवहेलना) तथा 137 (बिना टिकट यात्रा) के अंतर्गत केस पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा चारों आरोपियों को 30 दिन की सजा एवं ₹2800/- के आर्थिक दंड से दंडित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित मामलों में भोपाल मंडल सख्त रुख अपनाए हुए है तथा इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण हेतु सतत अभियान जारी रहेंगे। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि स्टेशन परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम आरपीएफ पोस्ट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें, ताकि सभी की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनी रहे।


फैंस बोले- क्या श्रद्धा कपूर ने रिश्ते को दिया नया हिंट?
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए
बॉलीवुड सेलेब्स बोले- गलत आदतें कर सकती हैं करियर बर्बाद
स्टार कपल ने बेटे की तस्वीरों को लेकर पैपराजी से की खास अपील
‘ब्राह्मणवादी पितृसत्ता’ वाले बयान को लेकर कार्रवाई की मांग तेज
महिलाओं समेत 22 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में
57 हजार साल पहले अफ्रीका से निकले मानव श्रीलंका पहुंचे, शोध में चौंकाने वाला खुलासा
मध्य पूर्व में तनाव से कच्चा तेल 2% उछला, $96 के पार पहुंचा
ISRO की बड़ी खोज: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के नीचे बर्फ होने के मिले संकेत
ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- मेजबानी करना सम्मान की बात
सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलों के बीच डीके कैंप में खुशी, कर्नाटक में बढ़ी हलचल
कर्नाटक में नया नेतृत्व? कांग्रेस नेता के बयान से डीके शिवकुमार की ताजपोशी की चर्चा
बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ को मिली नई जिंदगी! PM तारिक के हस्तक्षेप से टली कुर्बानी