बस्तर ओलम्पिक 2025 में सुकमा जिले का शानदार प्रदर्शन, कई स्पर्धाओं में लहराया परचम
रायपुर : बस्तर ओलम्पिक 2025 में सुकमा जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले का परचम बुलंद किया। सबसे रोमांचक मुकाबले में फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में सुकमा ने जगदलपुर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और खेल भावना ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
अन्य स्पर्धाओं में भी सुकमा के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। लंबी कूद जूनियर वर्ग में सुकमा ने स्वर्ण पदक जीता। वेटलिफ्टिंग सीनियर बालक वर्ग में भी सुकमा के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बैडमिंटन में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जूनियर बालक डबल और सीनियर बालक सिंगल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।
रजत पदक की बात करें तो बैडमिंटन जूनियर बालिका डबल, भाला फेंक जूनियर बालक, तवा फेंक जूनियर बालक, खो-खो सीनियर बालिका और कराटे सीनियर बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में कांस्य पदक भी सुकमा ने अपने नाम किया। बस्तर ओलंपिक के दूसरे दिन 04 स्वर्ण, 05 रजत, 01 कांस्य पदक पर सुकमा ने कब्जा किया।
नोडल अधिकारी आशीष राम ने बताया कि कहा कि यह सफलता जिले में मौजूद खेल प्रतिभाओं और उनके अथक परिश्रम का प्रमाण है। बस्तर ओलम्पिक में सुकमा की यह उपलब्धि जिले की खेल क्षमता को नई पहचान दिला रही है।


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट